लोहरदगा, उपायुक्त संदीप कुमार मीना ने गुरुवार को समेकित जनजाति विकास अभिकरण (आईटीडीए) के तहत संविधान की धारा 275(1) के अंतर्गत अनुसूचित जनजाति बहुल गांवों के विकास के लिए वर्ष 2026-27 की नई योजनाओं का प्रस्ताव तैयार करने को लेकर समाहरणालय सभाकक्ष में बैठक की। बैठक में उपायुक्त ने सभी संबंधित विभागों को अपने-अपने विभाग से जुड़ी योजनाओं का प्रस्ताव तैयार कर सूची उपलब्ध कराने का निर्देश दिया, ताकि समेकित प्रस्ताव सरकार को भेजा जा सके। उपायुक्त ने स्वास्थ्य, कल्याण, शिक्षा, कृषि, मत्स्य, विद्युत, पशुपालन, पेयजल, खेल एवं पर्यटन सहित विभिन्न इंजीनियरिंग विभागों के पदाधिकारियों के साथ योजनाओं को लेकर विस्तार से चर्चा की।
Source link