भारतन्यूज़ – टॉप हेडर
News Menu Bar

गुमला में 38 वर्षीय व्यक्ति ने की आत्महत्या:पारिवारिक विवाद के बाद फांसी...




गुमला जिले के बसिया प्रखंड स्थित कोनवीर गांव में 38 वर्षीय विकास सिंह ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। विकास ने पारिवारिक विवाद के बाद यह कदम उठाया गया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा और मामले की छानबीन शुरू कर दी है। मृतक के भाई दीपक सिंह ने पुलिस को बताया कि विकास शुक्रवार रात नशे की हालत में घर आया था। इसके बाद उसका अपनी पत्नी से किसी बात को लेकर विवाद हुआ और उसने मारपीट शुरू कर दी। मारपीट के डर से पत्नी अपने दो छोटे बच्चों को लेकर पड़ोस के घर में सोने चली गई। शनिवार सुबह करीब 8 बजे जब वह घर लौटी तो दरवाजा अंदर से बंद था। कई बार आवाज देने पर भी कोई जवाब नहीं मिला। पत्नी ने खिड़की से झांककर देखा तो विकास फांसी के फंदे से लटका हुआ था। इसकी सूचना ग्रामीणों और फिर पुलिस को दी गई। बसिया थाना के एसआई चंदन कुमार सिंह मौके पर पहुंचे और दरवाजा तोड़कर घर में प्रवेश किया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। मृतक विकास सिंह शादी-विवाह में खाना बनाने का काम करता था। उसके दो छोटे बच्चे हैं। उसने अपने घर में एस्बेस्टस वाले पाइप से प्लास्टिक की रस्सी के सहारे फांसी लगाई थी।



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top