भारतन्यूज़ – टॉप हेडर
News Menu Bar

समंदर में फिर जागा राक्षस, बंगाल से ब‍िहार-झारखंड में भारी बारिश –...


होमताजा खबरदेश

समंदर में फिर जागा राक्षस, बंगाल से ब‍िहार-झारखंड तक में होगी भारी बारिश

Last Updated:

IMD Aaj Ka Mausam: देश के विभिन्‍न हिस्‍सों में मानसून एक बार फिर से सक्रिय होने वाला है. नया मौसमी सिस्‍टम बनने के चलते पश्चिम बंगाल से लेकर बिहार, झारखंड और ओडिशा तक में भारी से बहुत भारी बारिश होने की संभावना है. सितंबर महीने के पहले सप्‍ताह में अच्‍छी बारिश होने की प्रबल संभावना है.

समंदर में फिर जागा राक्षस, बंगाल से ब‍िहार-झारखंड तक में होगी भारी बारिशZoom

अगले 48 घंटों में बंगाल, बिहार, झारखंड, ओडिशा जैसे राज्‍यों में भारी से बहुत भारी बारिश होने की संभावना है.

IMD Aaj Ka Mausam: बंगाल की खाड़ी में फिर से नया सिस्‍टम डेवलप हुआ है. नए सिरे से निम्‍न दबाव का क्षेत्र (Low Pressure) बनने का असर आने वाले एक से दो दिनों में अपना असर दिखाना शुरू कर देगा. पश्चिम बंगाल और ओडिशा जैसे तटवर्ती इलाकों के साथ ही बिहार और झारखंड में भारी से बहुत भारी बारिश होने की संभावना है. मध्‍य प्रदेश और छत्‍तीसगढ़ में भी इसका असर दिखेगा. देश की राजधानी दिल्‍ली समेत पंजाब, हरियाणा, उत्‍तर प्रदेश जैसे मैदानी राज्‍यों में भी बारिश की गतिविधियां तेज हो सकती हैं. मानसून की रफ्तार फिलहाल थोड़ी धीमी है, लेकिन समंदर में नया सिस्‍टम बनने की वजह से आने वाले कुछ घंटों में इसके पूरे लय में आने के आसार हैं. इससे एक तरफ जहां खरीफ फसल को लाभ होगा तो वहीं जिन इलाकों में नदियों ने प्रचंड रूप धारण कर रखा है, वहां की हालत और गंभीर हो सकती है.

भारतीय मौसम विभाग (IMD) ने बताया कि अगस्त के आखिरी दिनों में कमजोर पड़ा मानसून सितंबर की शुरुआत में एक बार फिर सक्रिय होता नजर आ रहा है. बंगाल की खाड़ी में बने वेल-मार्क्ड लो प्रेशर एरिया के प्रभाव से पूर्वी और मध्य भारत के कई राज्यों में अगले कुछ दिनों तक भारी से बहुत भारी बारिश का दौर जारी रहने की संभावना है. अगले 48 घंटों में इसके अंदरूनी इलाकों की ओर बढ़ने से पश्चिम बंगाल, ओडिशा, छत्तीसगढ़, झारखंड और बिहार में बारिश की गतिविधियां बढ़ सकती हैं. मौसम पूर्वानुमान के मुताबिक, 31 अगस्त को पश्चिम बंगाल और झारखंड के मैदानी इलाकों में कुछ स्थानों पर भारी से बहुत भारी बारिश हो सकती है. वहीं 1 सितंबर 2026 तक ओडिशा और छत्तीसगढ़ में भी बारिश का असर देखने को मिलेगा. ओडिशा में 30 और 31 अगस्त को कुछ स्थानों पर अत्यंत भारी बारिश की संभावना जताई गई है, जबकि छत्तीसगढ़ में 31 अगस्त को अत्यंत भारी बारिश हो सकती है.





Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top