![]()
लोहरदगा जिले के भंडरा प्रखंड अंतर्गत भौंरो पंचायत के ग्राम सोरंदा में सांसद सुखदेव भगत के प्रयास से 100 केवीए का नया ट्रांसफार्मर लगाया गया। ट्रांसफार्मर का उद्घाटन पंचायत की मुखिया सुमंती तिग्गा ने किया। ट्रांसफार्मर लगने के बाद ग्रामीणों में खुशी का माहौल है। ग्रामीणों ने बताया कि गांव में लगा पुराना ट्रांसफार्मर खराब हो जाने से लंबे समय से बिजली आपूर्ति बाधित थी। इससे ग्रामीणों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा था। गांव की आबादी अधिक होने के कारण बिजली नहीं रहने से बुजुर्गों, बच्चों और महिलाओं को विशेष कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा था। ग्रामीणों ने ग्राम पंचायत भौंरो की मुखिया सुमंती तिग्गा की पहल पर सांसद सुखदेव भगत को आवेदन देकर समस्या से अवगत कराया था। सांसद ने जनहित से जुड़े इस मामले को गंभीरता से लेते हुए संबंधित विभाग के अधिकारियों को आवश्यक कार्रवाई का निर्देश दिया। इसके बाद गांव में 100 केवी का नया ट्रांसफार्मर लगाया गया। ट्रांसफार्मर लगने के बाद ग्रामीणों ने सांसद सुखदेव भगत और पंचायत की मुखिया सुमंती तिग्गा के प्रति आभार जताया। ग्रामीणों ने कहा कि बिजली बहाल होने से गांव में फिर से रोशनी आई है और दैनिक जीवन से जुड़ी परेशानियां कम होंगी। ट्रांसफार्मर उद्घाटन के मौके पर बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे।
Source link