भारतन्यूज़ – टॉप हेडर
News Menu Bar

CBT मोड में हो सकती हैं JPSC और JSSC परीक्षाएं, इन बदलाव...


Last Updated:

Jharkhand Exam Reforms : झारखंड में JPSC और JSSC की परीक्षाओं में गड़बड़ियों के बाद राज्य सरकार ने परीक्षा प्रक्रिया में सुधार की पहल तेज कर दी है. दोनों आयोगों की कार्यप्रणाली, नियुक्ति प्रक्रिया और सेवाशर्तों में सुधार के लिए विकास आयुक्त की अध्यक्षता में उच्च स्तरीय कमेटी गठित की गई है. पेपर लीक की आशंका को कम करने के लिए CBT मोड और कई चरणों में परीक्षाएं आयोजित करने पर भी विचार किया जा रहा है. इस साल दोनों आयोगों के माध्यम से कुल 23,610 पदों पर नियुक्ति की योजना है.

 CBT मोड में हो सकती हैं JPSC और JSSC परीक्षाएं, इन बदलाव की भी तैयारी Zoom

Jharkhand Exam Reforms: JSSC ने रिफॉर्म्स के लिए प्रस्ताव तैयार किए हैं.

Jharkhand Exam Reforms : झारखंड लोक सेवा आयोग (JPSC) और झारखंड कर्मचारी चयन आयोग (JPSSC) की परीक्षाओं में गड़बड़ियां सामने आने के बाद राज्य सरकार परीक्षा प्रक्रिया में सुधार के लिए काम कर रही है. दोनों आयोग की कार्य प्रणाली में सुधार के लिए विकास आयुक्त की अध्यक्षता में उच्च स्तरीय कमेटी गठित की गई है. जिनमें कार्मिक एवं वित्त सचिव को भी सदस्य के रूप में सम्मलित किया गया है.

यह कमेटी न सिर्फ आयोग की कार्य प्रणाली में सुधार को लेकर बल्कि आयोग के पदाधिकारियों, कर्मियों की सेवाशर्त को लेकर भी अपना सुझाव सरकार को देगी. इसमें आयोग के अध्यक्ष और सदस्यों की नियुक्ति व सेवाशर्त की सम्मलित हैं. इधर, राज्य सरकार ने विभिन्न परीक्षाओं की नियमावलियों की त्रुटियों को दूर करने के लिए उनमें बदलाव के निर्देश दिए हैं.

सीबीटी मोड और कई चरणों की परीक्षा पर जोर

पेपर लीक जैसे मामलों की संभावना खत्म करने के लिए राज्य सरकार परीक्षाएं कंप्यूटर बेस्ड टेस्ट मोड में आयोजित करने पर विचार कर रही है. झारखंड कर्मचारी चयन आयोग ने इसको लेकर प्रस्ताव भी तैयार कर लिया है. इसके अलावा परीक्षाओं को कई चरण में आयोजित करने पर भी विचार किया जा रहा है.

23610 पदों पर होनी है नियुक्ति

झारखंड लोक सेवा आयोग और JSSC के माध्यम से इस साल कुल 23610 पदों पर नियुक्ति होनी है. इनमें 1645 पदों पर नियुक्ति JPSC और 21,965 पदों पर नियुक्ति जेएसएससी के माध्यम से होनी है. इनमें इन दोनों आयोगों द्वारा विज्ञापित पदों के अलावा विभिन्न विभागों से भेजी गई वैसी अधियाचनाएं भी सम्मिलित हैं, जिनका अभी तक विज्ञापन प्रकाशित नहीं किया गया है.

जेपीएससी में अभी 798 पदों पर नियुक्ति प्रक्रिया चल रही थी, जिन पर रोक लगा दी गई या स्थगित कर दी गई है. वहीं अभी 847 पदों पर नियुक्ति के लिए विज्ञापन प्रकाशित किया जाना है. इसी तरह JSSC में 20206 पदों पर भर्ती प्रक्रिया चल रही है. जबकि, 1759 पदों पर नियुक्ति के लिए विज्ञापन प्रकाशित किया जाना है.

About the Author

Praveen SinghSub Editor

Praveen Singh is an experienced journalist with approximately 10 years of experience in the field of media and journalism. Currently, he is associated with News18 Hindi, where he works on the Education & Ca…

और पढ़ें



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top