भारतन्यूज़ – टॉप हेडर
News Menu Bar

झुलसाती गर्मी में चाहिए सुकून के पल तो घूम आएं रानी तालाब,...


Last Updated:

Jamshedpur Famous Pond: जमशेदपुर के पास तिरुलडीह गांव में ऐतिहासिक रानी तालाब है, जिसकी एक नहीं कई विशेषताएं हैं. यह सालभर भरा रहता है, मछली और बत्तख पालन से लोगों को आजीविका का मौका देता है, खूबसूरत इतना है कि लोग यहां सुकून के पल बिताने आते हैं.

ख़बरें फटाफट

जमशेदपुर. झारखंड का मूलभूत नारा ‘जल, जंगल, जमीन’ सिर्फ एक नारा नहीं, बल्कि इस राज्य की पहचान है. चारों ओर फैली हरियाली, घने जंगल, पहाड़ और जल स्रोत इसे प्राकृतिक रूप से बेहद खूबसूरत बनाते हैं. खासकर गर्मियों के मौसम में जब शहरों की गर्मी लोगों को परेशान करती है, तब ऐसे शांत और ठंडे स्थानों की तलाश बढ़ जाती है जहां कुछ समय सुकून से बिताया जा सके. ऐसे में जमशेदपुर के पास स्थित तिरुलडीह गांव का रानी तालाब एक बेहतरीन पर्यटन स्थल के रूप में उभरकर सामने आता है.

इस वजह से पड़ा नाम
जमशेदपुर से करीब 14 किलोमीटर दूर बड़ा तालसा पंचायत में स्थित यह रानी तालाब प्राकृतिक सुंदरता का अद्भुत उदाहरण है. इस तालाब का नाम ‘रानी तालाब’ इसलिए पड़ा क्योंकि इसका निर्माण घाटशिला की रानी के समय में कराया गया था. वर्षों पुराना यह तालाब आज भी अपनी ऐतिहासिक पहचान और प्राकृतिक आकर्षण को संजोए हुए है.

आजीविका का भी साधन
इस तालाब की सबसे खास बात यह है कि जहां आसपास के अधिकांश तालाब गर्मी के दिनों में सूख जाते हैं, वहीं रानी तालाब सालभर पानी से भरा रहता है. यही कारण है कि यह न सिर्फ स्थानीय लोगों के लिए बल्कि पर्यटकों के लिए भी आकर्षण का केंद्र बना हुआ है. गांव के लोग इस तालाब का उपयोग बत्तख पालन और मछली पालन के लिए भी करते हैं, जिससे उनकी आजीविका भी जुड़ी हुई है.

गांव के निवासी कानू मुर्मू बताते हैं कि रानी तालाब का पानी बहुत ही पवित्र माना जाता है. यहां के लोग किसी भी शुभ कार्य, शादी या त्योहार की शुरुआत इसी तालाब के पानी से करते हैं. इस आस्था और परंपरा ने इस स्थान को और भी खास बना दिया है.

पर्यटन के लिए बेहद खास
पर्यटन की दृष्टि से देखा जाए तो रानी तालाब का दृश्य खासकर शाम के समय बेहद मनमोहक हो जाता है. सूरज के ढलते ही आसमान के रंग और तालाब का पानी मिलकर ऐसा दृश्य बनाते हैं, जो किसी विदेशी लोकेशन से कम नहीं लगता. चारों ओर फैले पहाड़, हरी-भरी घास और शांत वातावरण लोगों को प्रकृति के करीब ले जाता है. यहां बैठकर लोग सुकून के पल बिताते हैं और खूबसूरत सनसेट का आनंद लेते हैं.

नेचर की असली खूबसूरती
अगर आप भी इस गर्मी में किसी शांत, ठंडी और प्राकृतिक जगह की तलाश में हैं, तो तिरुलडीह का रानी तालाब आपके लिए एक बेहतरीन विकल्प हो सकता है. यह जगह न सिर्फ आपकी थकान दूर करेगी, बल्कि आपको प्रकृति की असली खूबसूरती का एहसास भी कराएगी.

About the Author

Raina Shukla

बुंदेलखंड यूनिवर्सिटी से मास कम्यूनिकेशन एंड जर्नलिज़्म में मास्टर्स, गोल्ड मेडलिस्ट. पत्रकारिता का सफर दैनिक जागरण से शुरू हुआ, फिर प्रभात खबर और ABP न्यूज़ से होते हुए News18 Hindi तक पहुंचा. करियर और देश की …और पढ़ें



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top