Last Updated:
चाईबासा में गोइलकेरा और टोंटो थाना क्षेत्र के बीच जंगल में सुरक्षाबलों और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ जारी है. यह कार्रवाई बोरोई के पास सर्च ऑपरेशन के दौरान शुरू हुई. एसपी अमित रेणु ने इसकी पुष्टि की है. दोनों तरफ से रुक-रुक कर फायरिंग हो रही है. इलाके में पुलिस और सीआरपीएफ का संयुक्त अभियान जारी है.

फाइल फोटो
चाईबासा में गोइलकेरा और टोंटो थाना क्षेत्र के बीच जंगल में सुरक्षाबलों और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ चल रही है. यह मुठभेड़ बोरोई के पास सर्च ऑपरेशन के दौरान शुरू हुई और सुबह से जारी है. एसपी अमित रेणु ने इसकी पुष्टि की है. दोनों तरफ से रुक-रुक कर फायरिंग हो रही है. यह इलाका कोल्हान और सारंडा जंगल की सीमा पर स्थित है, जहां सुरक्षा बल लगातार ऑपरेशन चला रहे हैं..
पश्चिम सिंहभूम के पुलिस अधीक्षक (एसपी) अमित रेणु ने ‘पीटीआई-भाषा’ को बताया कि गोइलकेरा और टोंटो थाना की सीमा से सटे वन क्षेत्र में माओवादियों के खिलाफ जिला पुलिस और केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) के संयुक्त तलाशी अभियान के दौरान गोलीबारी शुरू हुई. उन्होंने कहा, ‘‘गोइलकेरा और टोंटो थाना क्षेत्र की सीमा पर स्थित बोरोई के पास रुक-रुक कर गोलीबारी जारी है. फिलहाल यह पता लगाना मुश्किल है कि मुठभेड़ में माओवादियों का कौन सा समूह शामिल है.’’
पुलिस सूत्रों के अनुसार, इस वर्ष की शुरुआत में मुठभेड़ों में क्षेत्र के कई शीर्ष माओवादी नेताओं के मारे जाने के बाद अब केवल भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (माओवादी) के पोलित ब्यूरो सदस्य मिसिर बेसरा का गुट ही सक्रिय है. बेसरा पर एक करोड़ रुपये का इनाम है.