रांची | डोरंडा मणिटोला फिरदौस नगर स्थित खानकाह मजहरिया मुनअमिया में मंगलवार को मगरिब की नमाज के बाद लंगर ए गौसुल आजम का आयोजन किया गया। आयोजन मौलाना सैयद अलकमा शिब्ली कादरी की ओर से किया गया। फातिहा खानी, सलातो-सलाम व दुआ के साथ मजलिस संपन्न हुई। मौके पर मौलाना सैय्यद अबू राफे तीबरानी, सैय्यद अबू कुहाफा हेजाजी, सैय्यद अबू जरा हम्मादी, सैय्यद जैन कादरी आदि लोग मौजूद थे।
Source link