भारतन्यूज़ – टॉप हेडर
News Menu Bar

Santhal Pargana gets Rs 22.50 crore for NHM


.

झारखंड सरकार ने वित्तीय वर्ष 2026-27 में राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन (एनएचएम) की योजनाओं के लिए राज्यांश मद में 1,03,52,66,666 रुपये जारी किए हैं। इसमें संताल परगना के छह जिलों को कुल 22.50 करोड़ रुपये मिले हैं, जो राज्य के कुल आवंटन का करीब 21.7 प्रतिशत है। प्रमंडल में दुमका को सबसे अधिक 6 करोड़ रुपये आवंटित किए गए हैं।

स्वास्थ्य विभाग के अपर मुख्य सचिव अजय कुमार सिंह ने 23 अक्टूबर को इस संबंध में पत्र जारी किया। संताल परगना के छह जिलों में स्वास्थ्य योजनाओं के लिए अलग-अलग राशि आवंटित की गई है। दुमका को 6 करोड़, साहिबगंज को 4.50 करोड़, जामताड़ा और पाकुड़ को 4-4 करोड़, गोड्डा को 2.40 करोड़ और देवघर को 1.60 करोड़ रुपये मिले हैं। दुमका, साहिबगंज, पाकुड़ और जामताड़ा को जनजातीय क्षेत्र उपयोजना मद से राशि दी गई है। वहीं, देवघर को अनुसूचित जाति उपयोजना और गोड्डा को केंद्र सरकार स्वास्थ्य योजना मद से आवंटन मिला है।



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top