भारतन्यूज़ – टॉप हेडर
News Menu Bar

Jammu Kashmir cabinet expansion। Omar Abdullah minister resignations। कश्‍मीर कैबिनेट के सभी...


Last Updated:

Jammu Kashmir Cabinet Resignation: जम्मू-कश्मीर में कल होने वाले कैबिनेट विस्तार से पहले सभी मंत्रियों ने मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला को इस्तीफा सौंप दिया है. श्रीनगर के लोक भवन में 3 से 4 नए मंत्रियों का शपथ ग्रहण समारोह आयोजित होगा. जम्मू-कश्मीर पुनर्गठन कानून के तहत अधिकतम 9 मंत्री ही बनाए जा सकते हैं. इस घटनाक्रम पर बीजेपी ने तंज कसते हुए इसे सरकार की अंदरूनी गुटबाजी और बिखरते ढांचे का नतीजा बताया है.

कश्‍मीर कैबिनेट के सभी मंत्रियों ने दिया इस्‍तीफा, CM अब्‍दुल्‍ला के भेजा लेटरZoom

जम्‍मू-कश्‍मीर की सियायत में खलबली है.

जम्मू-कश्मीर की सत्ता के गलियारों में इस वक्‍त खलबली है. सीएम उमर अब्दुल्ला के नेतृत्व वाली सरकार में कैबिनेट विस्तार और फेरबदल की सुगबुगाहट के बीच सभी मंत्रियों ने सामूहिक रूप से अपना इस्तीफा मुख्यमंत्री को सौंप दिया है. श्रीनगर के लोक भवन में कल होने वाले शपथ ग्रहण समारोह से ठीक पहले इस घटनाक्रम ने पूरे राज्य का सियासी पारा हाई कर दिया है. अब यह पूरी तरह से सीएम उमर अब्दुल्ला पर निर्भर करता है कि वह किसे मंत्रिमंडल में बनाए रखते हैं और किसका इस्तीफा मंजूर कर आगे उपराज्यपाल को भेजते हैं.

3 से 4 नए विधायकों की हो सकती है कैबिनेट में एंट्री
जम्मू-कश्मीर पुनर्गठन अधिनियम के मुताबिक, राज्य में मुख्यमंत्री सहित कुल मंत्रियों की संख्या 9 से अधिक नहीं हो सकती, जो कि कुल विधानसभा सदस्यों का लगभग 10 प्रतिशत है. फिलहाल 5 मंत्रियों वाले मंत्रिमंडल में से खबरों की मानें तो 1 मंत्री की छुट्टी लगभग तय मानी जा रही है, जबकि बाकी को रिटेन किया जा सकता है. कल लोक भवन श्रीनगर में 3 से 4 नए चेहरों को शपथ दिलाई जाएगी. पद की लालसा और गुटबाजी को लेकर उमर अब्दुल्ला सरकार में भीतर ही भीतर जारी खींचतान अब खुलकर सड़कों पर आ चुकी है.

बीजेपी का जोरदार हमला
इस पूरे ड्रामे पर भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने नेशनल कॉन्फ्रेंस (JKNC) और उमर सरकार को आड़े हाथों लिया है. बीजेपी ने अपने आधिकारिक एक्स (X) हैंडल पर एक फिल्मी क्लिप शेयर करते हुए बेहद तीखा तंज कसा. बीजेपी ने कहा कि बाहर से जो कैबिनेट विस्तार दिख रहा है, वह असल में भीतर से सरकार के बिखरने और अंतर्कलह की कहानी है. बीजेपी का आरोप है कि लूट और घपलों में लगी यह सरकार केवल अपनी कुर्सी, पावर और दौलत बचाने में लगी है. जनता से किए वादों और सुशासन की इन्हें कोई फिक्र नहीं है, बस सत्ता का खेल चल रहा है.

About the Author

Sandeep GuptaChief Sub Editor

पत्रकारिता में 16 वर्षों से अधिक का सुदीर्घ अनुभव रखने वाले संदीप गुप्ता वर्तमान में News18 इंडिया में बतौर चीफ सब-एडिटर होम पेज पर जिम्‍मेदारी संभाल रहे हैं. जटिल और सामरिक विषयों को बेहद सरल भाषा में पाठकों त…

और पढ़ें



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top