भारतन्यूज़ – टॉप हेडर
News Menu Bar

जमीन विवाद में धारदार हथियार से युवक की हत्या मामला:धनबाद में दो...




धनबाद के बरवाअड्डा में जमीन विवाद को लेकर एक युवक की धारदार हथियार से हत्या के मामले में पुलिस ने तुरंत दो आरोपियों को गिरफ्तार किया। नगर अधीक्षक ऋत्विक श्रीवास्तव ने घटना की जानकारी दी। यह घटना 26 अक्टूबर की सुबह करीब सात बजे हुई। घोसकोडीह निवासी दौलत राम राजगंज बाजार जा रहे थे। निरसा के निश्चयपुर में त्रिवेणी महतो और सूर्यकांत महतो उर्फ विनोद महतो ने उन्हें रोककर धारदार हथियार से गर्दन पर वार किया, जिससे उनकी मौत हो गई। आरोपियों पर मृतक के परिवार को जान से मारने और नक्सलियों से संबंध होने की धमकी देने का भी आरोप है। बरवाअड्डा पुलिस ने जांच के बाद त्रिवेणी महतो (52) और सूर्यकांत महतो उर्फ विनोद महतो (48) को गिरफ्तार किया। दोनों ने जुर्म कबूल किया। पुलिस ने आरोपियों की जानकारी पर घटना में इस्तेमाल बाइक, खून लगी तलवार, खून लगा शर्ट और दो मोबाइल फोन बरामद किए। अन्य आरोपियों की भूमिका की भी जांच जारी है।



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top