भारतन्यूज़ – टॉप हेडर
News Menu Bar

JIO के रंग में जगमगाया एंटीलिया, धीरूभाई अंबानी के गांव से लेकर...


Last Updated:

जियो प्लैटफॉर्म्स (Jio Platforms) की IPO लिस्टिंग और कंपनी के 10 साल पूरे होने की खुशी अंबानी परिवार ने खास अंदाज में मनाई. मुंबई में एंटीलिया बिल्डिंग जियो की रोशनी से जगमगा उठी, तो गुजरात में धीरूभाई अंबानी के पैतृक गांव चोरवाड़ में सामूहिक भोजन और भव्य लोक डायरे का आयोजन हुआ.

JIO के रंग में जगमगाया एंटीलिया, जूनागढ़ से जामनगर तक IPO का जश्नZoom

JIO प्लेटफॉर्म्स के IPO को मिले ऐतिहासिक रिस्पॉन्स ने नया कीर्तिमान स्थापित किया है.

किंजल कारसरीया

भारत की डिजिटल क्रांति में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाली रिलायंस ग्रुप की कंपनी ‘JIO प्लेटफॉर्म्स’ ने अपनी स्थापना के 10 साल पूरे कर लिए हैं. वहीं दूसरी ओर, JIO प्लेटफॉर्म्स के देश के अब तक के सबसे बड़े IPO को मिले ऐतिहासिक रिस्पॉन्स ने नया कीर्तिमान स्थापित किया है. आज JIO के आईपीओ की लिस्टिंग को लेकर देशभर के निवेशकों में भारी उत्साह और रोमांच देखने को मिला. जियो प्लैटफॉर्म्स की IPO लिस्टिंग की खुशी अंबानी परिवार के घर एंटीलिया से लेकर गुजरात में उसके पैतृक गांव चोरवाड़ और जामनगर के गांवों तक दिखी. रिलायंस इंडस्ट्रीज के चेयरमैन मुकेश अंबानी के मुंबई स्थित आवास एंटीलिया को इस मौके पर रोशनी से सजाया गया. वहीं, गुजरात के चोरवाड़ में सामूहिक भोजन और भव्य लोक डायरे का आयोजन किया गया, जबकि जामनगर में रिलायंस रिफाइनरी के पास स्थित तीन गांवों के लोगों के लिए प्रीतिभोज रखा गया.

धीरूभाई अंबानी के पैतृत्व गांव में उत्साह

JIO के 10 साल पूरे होने और IPO की ऐतिहासिक सफलता के उपलक्ष्य में रिलायंस इंडस्ट्रीज़ के संस्थापक धीरूभाई अंबानी के गांव में हुए इस आयोजन को लेकर न केवल चोरवाड़ निवासियों में बल्कि आसपास के पूरे इलाके में भारी उत्साह देखने को मिल रहा है. रिलायंस इंडस्ट्रीज के कॉर्पोरेट अफेयर्स डायरेक्टर और राज्यसभा सांसद परिमल नथवाणी खुद चोरवाड़ पहुंचे और उन्होंने ग्रामीणों को अपने हाथों से भोजन परोसा. इसके बाद उन्होंने प्रसिद्ध झूंड भवानी माताजी मंदिर पहुंचकर दर्शन-पूजन किया और धीरूभाई अंबानी के पैतृक आवास ‘धीरूभाई नो डेलो’ का दौरा भी किया.

आज वर्षों बाद भी अंबानी परिवार का अपने पैतृक गांव के प्रति लगाव अटूट और अद्भुत बना हुआ है. जब भी रिलायंस या अंबानी परिवार में खुशी या उत्सव का कोई मौका आया है, उन्होंने उसकी खुशियां अपने गांव के लोगों के साथ जरूर बांटी हैं. आज जब JIO ने शेयर बाजार और टेलीकॉम क्षेत्र में धूम मचाई है, तब भी ‘JIO आपने बनाया है’ के भाव के साथ पैतृक गांव में यह भव्य आयोजन किया गया है.

जामनगर में भी जश्न

वहीं दूसरी तरफ अंबानी परिवार की ओर से जामनगर स्थित रिलायंस रिफाइनरी के आसपास के ग्रामीण इलाकों में रहने वाले परिवारों के लिए भोजन समारोह का आयोजन किया गया. बुधवार दोपहर रिफाइनरी के पास स्थित नानी खावड़ी, कानाछीकारी और डेराछीकारी गांवों में सामूहिक भोजन का आयोजन हुआ.

JIO के शेयरों की लिस्टिंग के शुभ अवसर पर अंबानी परिवार ने आसपास के गांवों को याद रखकर उनके साथ अपने आत्मीय रिश्ते को बनाए रखा, जिस पर ग्रामीणों ने भी खुशी जताई. अंबानी परिवार ने अपनी इस ऐतिहासिक सफलता की खुशियां ग्रामीणों के साथ बांटकर उन्हें भी इस जश्न में शामिल किया.

रिलायंस इंडस्ट्रीज के कॉर्पोरेट अफेयर्स डायरेक्टर परिमल नथवाणी और ग्रुप प्रेसिडेंट धनराज नथवाणी के मार्गदर्शन में आयोजित इस कार्यक्रम में तीनों गांवों के लोगों ने उत्साहपूर्वक हिस्सा लिया और प्रीतिभोज का आनंद लिया. इस मौके पर ग्रामीणों ने रिलायंस और JIO की सफलता की तारीफ करते हुए अंबानी परिवार के प्रति अपना स्नेह व्यक्त किया और उन्हें दिल से आशीर्वाद दिए.

(डिस्क्लेमर – नेटवर्क18 और टीवी18 कंपनियां चैनल/वेबसाइट का संचालन करती हैं, जिनका नियंत्रण इंडिपेंडेट मीडिया ट्रस्ट करता है, जिसमें रिलायंस इंडस्ट्रीज एकमात्र लाभार्थी है.)

About the Author

साद बिन उमर

साद बिन उमर मीडिया इंडस्ट्री में 15 साल से अधिक के अनुभव वाले सीनियर पत्रकार हैं. वह अभी News18 Hindi (hindi.news18.com) से जुड़े हैं, जहां वे होम पेज डेस्क पर काम करते हैं.

कहां से …

और पढ़ें



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top