भारतन्यूज़ – टॉप हेडर
News Menu Bar

गुरु रामदास के प्रकाश पर्व पर सजा विशेष दीवान



सिटी रिपोर्टर | रांची कृष्णा नगर कॉलोनी स्थित गुरुनानक सत्संग सभा में मंगलवार को सिखों के चौथे गुरु धन-धन श्री गुरु रामदास महाराज का पावन प्रकाश पर्व श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर गुरुद्वारा साहिब में विशेष दीवान सजाया गया, जिसमें बड़ी संख्या में साध-संगत ने हाजिरी भरकर गुरु महाराज का आशीर्वाद प्राप्त किया। कार्यक्रम की शुरुआत सुबह आठ बजे हजूरी रागी जत्था भाई महिपाल सिंह द्वारा आसा दी वार कीर्तन से हुई। इसके बाद समूह साध-संगत ने श्री सहज पाठ की समाप्ति की। गुरुद्वारा के हेड ग्रंथी व कथावाचक ज्ञानी जिवेन्द्र सिंह ने गुरु रामदास जी के जीवन, उनकी विनम्रता, सेवा और सिमरन की भावना, श्री अमृतसर साहिब की स्थापना व चार लावां की रचना के ऐतिहासिक महत्व पर प्रकाश डाला। भाई महिपाल सिंह ने गुरु महिमा से जुड़े शबदों का गायन कर वातावरण भक्तिमय बना दिया। सभा के अध्यक्ष अर्जुन देव मिड्ढा और सचिव सुरेश मिड्ढा ने संगत को प्रकाश पर्व की बधाई दी। मंच संचालन मनीष मिड्ढा ने किया। दीवान के बाद गुरु का अटूट लंगर वितरित किया गया। आयोजन में सुंदर दास मिड्ढा, अमरजीत गिरधर, हरगोबिंद सिंह, लेखराज अरोड़ा, नरेश पपनेजा, अशोक गेरा, बिनोद सुखीजा, अनूप गिरधर, हरीश मिड्ढा, राकेश गिरधर, वेद प्रकाश मिड्ढा, कवलजीत मिड्ढा, गीता कटारिया, बबली दुआ, शीतल मुंजाल सहित अनेक श्रद्धालुओं और सेवादारों ने योगदान दिया।



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top