भारतन्यूज़ – टॉप हेडर
News Menu Bar

पंचायत चुनाव की तैयारी में जुटेगी कांग्रेस:कार्यकर्ता बोले- एक नवंबर को दिल्ली...




सभी जिलों में लगेंगे सर्वोदय संकल्प शिविर झारखंड में आगामी पंचायत चुनावों को देखते हुए कांग्रेस पार्टी ने अपने संगठन को जमीनी स्तर पर और अधिक मजबूत करने की दिशा में बड़ी तैयारी शुरू कर दी है। इसी कड़ी में बुधवार को रांची स्थित कांग्रेस भवन में राजीव गांधी पंचायती राज संगठन की प्रदेश कार्यकारिणी की बैठक आयोजित की गई। बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि राज्य के सभी जिलों में ‘सर्वोदय संकल्प शिविर’ आयोजित किए जाएंगे। इन शिविरों का मुख्य उद्देश्य कार्यकर्ताओं में नया जोश भरना, उन्हें संगठनात्मक प्रशिक्षण देना और पंचायत स्तर पर जनसंपर्क को व्यापक बनाना है, ताकि आगामी चुनावों में पार्टी बेहतर प्रदर्शन कर सके। बैठक में आगामी 1 नवंबर को दिल्ली में आयोजित होने वाले ‘वोट बचाओ अभियान’ एवं रैली में झारखंड के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं की अधिक से अधिक भागीदारी सुनिश्चित करने पर भी विस्तार से विचार-विमर्श किया गया। इस अवसर पर झारखंड प्रभारी अशिका कुजूर, प्रदेश कन्वेनर सुभाष नाग सहित विभिन्न जिलों के संयोजक, वरिष्ठ पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद थे।



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top