भारतन्यूज़ – टॉप हेडर
News Menu Bar

पति नहीं चाहता था दूसरी बेटी, कराया भ्रूण जांच:धनबाद में पत्नी की...




धनबाद के कतरास स्थित श्यामडीह चौक के सेंट्रल डायग्नोस्टिक जांच सेंटर में कथित अवैध गर्भपात के दौरान किरण कुमारी की मौत हो गई। परिजनों के आरोप के मुताबिक, किरण को पहले से एक बेटी थी। दूसरी बार गर्भवती होने पर उसके पति सोनू केवट ने भ्रूण के लिंग की जांच कराई। आरोप है कि जांच में फिर से लड़की होने की जानकारी मिलने के बाद पति दूसरा बच्चा भी बेटी नहीं चाहता था। इसके बाद किरण का गर्भपात कराया जा रहा था। इसी दौरान अत्यधिक रक्तस्राव होने से उसकी हालत बिगड़ गई। उसे संजीवनी अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। घटना के बाद परिजनों ने हंगामा किया और दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। पुलिस ने मामले में सेंटर संचालक सचिन केवट और महिला के पति सोनू केवट को गिरफ्तार किया है। जांच सेंटर को भी सील कर दिया गया है। तीन से चार महीने की गर्भवती थी किरण मृतका के भाई चंद्रिका कुमार ने बताया कि किरण तीन से चार महीने की गर्भवती थी। परिजनों का आरोप है कि भ्रूण के लिंग की जांच कराने के बाद गर्भपात कराने का फैसला लिया गया। उनका कहना है कि गर्भपात की प्रक्रिया के दौरान किरण को काफी रक्तस्राव हुआ, जिससे उसकी स्थिति गंभीर हो गई। इसके बाद उसे संजीवनी अस्पताल में भर्ती कराया गया, लेकिन उसकी जान नहीं बच सकी। परिजनों ने अस्पताल में समय पर डॉक्टर उपलब्ध नहीं होने का भी आरोप लगाया है। महिला की मौत के बाद परिवार में मातम है। पुलिस ने सेंटर सील किया, FSL टीम जुटाएगी साक्ष्य एसडीपीओ अजीत कुमार विमल ने बताया कि महिला की मौत की सूचना मिलने के बाद जांच शुरू की गई। प्रारंभिक जानकारी में गलत तरीके से गर्भपात कराने और अत्यधिक रक्तस्राव की बात सामने आई है। पुलिस ने सेंट्रल डायग्नोस्टिक जांच सेंटर को सील कर दिया है। सेंटर संचालक सचिन केवट और महिला के पति सोनू केवट को गिरफ्तार किया गया है। मामले की विस्तृत जांच के लिए एफएसएल टीम को बुलाया जा रहा है। पुलिस भ्रूण के लिंग की जांच कराए जाने के आरोप, गर्भपात की प्रक्रिया और महिला की मौत के कारणों की पड़ताल कर रही है।



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top