भारतन्यूज़ – टॉप हेडर
News Menu Bar

युवक की मौत के बाद मुआवजे के लिए थाने में हंगामा, शव...



भास्कर न्यूज | बगोदर बगोदर-सरिया रोड पर बीएड कॉलेज के समीप सड़क हादसे में गंभीर रूप से घायल नउवाडीह, विष्णुगढ़ निवासी दिनेश मंडल की शुक्रवार सुबह रांची में इलाज के दौरान मौत हो गई। युवक की मौत की खबर मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। वहीं, मुआवजे की मांग को लेकर शुक्रवार शाम परिजनों और ग्रामीणों का आक्रोश फूट पड़ा। भाजपा नेता आशीष कुमार बॉर्डर के नेतृत्व में ग्रामीण शव लेकर बगोदर थाना पहुंचे और थाना परिसर में धरने पर बैठ गए। परिजनों की मांग थी कि हादसे के लिए जिम्मेदार पिकअप वाहन के मालिक से श्राद्धकर्म के लिए उचित मुआवजा दिलाया जाए। उनका कहना था कि परिवार पर अचानक दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। ऐसे में अंतिम संस्कार और श्राद्धकर्म के खर्च के लिए आर्थिक सहायता मिलनी चाहिए। शव के साथ परिजन और ग्रामीण घंटों थाना परिसर में धरने पर बैठे रहे। समाचार लिखे जाने तक प्रदर्शन जारी था। भाजपा नेता आशीष कुमार बॉर्डर ने बताया कि गुरुवार शाम दिनेश मंडल बाइक से बगोदर-सरिया रोड पर जा रहे थे। इसी दौरान बीएड कॉलेज के पास एक पिकअप सवारी वाहन ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में दिनेश गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें तत्काल बगोदर ट्रामा सेंटर पहुंचाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर स्थिति को देखते हुए बेहतर इलाज के लिए रांची रेफर कर दिया गया। शुक्रवार सुबह इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। दिनेश की मौत से परिवार के सामने आर्थिक और पारिवारिक संकट खड़ा हो गया है। परिजनों एवं ग्रामीणों ने वाहन मालिक से श्राद्धकर्म के लिए मुआवजा दिलाने की मांग की। उनका कहना था कि इस दुख की घड़ी में परिवार को आर्थिक सहयोग मिलना जरूरी है। इसी मांग को लेकर लोग शव के साथ थाना परिसर में धरने पर बैठे रहे।



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top