भारतन्यूज़ – टॉप हेडर
News Menu Bar

झोले में नवजात, चूड़ी-सिंदूर और पूजा का सामान… बच्ची की बलि देने...


Last Updated:

Palamu News: पलामू में अंधविश्वास के नाम पर नवजात बच्ची की बलि देने की आशंका से हड़कंप मच गया. छतरपुर में शुक्रवार की रात एक महिला नवजात को झोले में लेकर देवी मंदिर के पास धान के खेत में पहुंची थी. उसके साथ दो अन्य महिलाएं भी थीं. ग्रामीणों को शक हुआ तो वे मौके पर पहुंचे. उन्हें देखकर दोनों महिलाएं फरार हो गईं.

झोले में नवजात, चूड़ी-सिंदूर... बच्ची की बलि देने जा रही थीं 2 महिलाएंZoom

नवजात बच्ची और उसकी मां को अस्पताल में भर्ती कराया गया.

पलामूः झारखंड के पलामू में अंधविश्वास के नाम पर नवजात बच्ची की बलि देने की आशंका से इलाके में सनसनी फैल गई. देर रात नवजात बच्ची को झोले में लेकर दो अन्य महिलाओं के साथ देवी मंदिर के पास धान के खेत में पहुंची. एक महिला को ग्रामीणों ने पकड़ लिया. गनीमत रही कि ग्रामीणों की तत्परता से मां और नवजात बच्ची दोनों की जान बच गई. मौके से दो अन्य महिलाएं फरार हो गईं. फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है.

दरअसल, पूरा मामला छतरपुर थाना क्षेत्र के मनहू स्थित देवी मंदिर के पास का है. शुक्रवार की रात करीब 9:30 बजे मदया भलही निवासी 40 वर्षीय अंजू देवी नवजात बच्ची को झोले में लेकर मंदिर के पास धान के खेत में पहुंची थी. उसके साथ दो अन्य महिलाएं भी मौजूद थीं. स्थानीय लोगों के अनुसार, मौके पर चूड़ी, सिंदूर समेत कई अन्य सामान भी रखे हुए थे. इसी दौरान पास के दोहर में मछली मार रहे कुछ लोगों की नजर महिलाओं पर पड़ी. उनकी आवाज सुनकर ग्रामीण मौके पर पहुंचे.

ग्रामीणों को देखकर फरार हुईं महिलाएं
ग्रामीणों को आता देख दोनों महिलाएं फरार हो गईं, जबकि अंजू देवी को ग्रामीणों ने पकड़ लिया. इसके बाद मुखिया प्रतिनिधि जहीर अंसारी ने मौके पर पहुंचकर नवजात बच्ची को अपने कपड़े में लपेटा और मां-बच्ची को तत्काल छतरपुर अनुमंडलीय अस्पताल पहुंचाया. जहां दोनों का इलाज चल रहा है. परिवार के अनुसार, अंजू देवी को पहले से एक बच्ची है. हैरानी की बात यह है कि परिवार के किसी भी सदस्य को उसके गर्भवती होने और बच्ची के जन्म की जानकारी तक नहीं.

बच्ची की बलि देने जा रही थी महिलाएं
फिलहाल पुलिस मामले की छानबीन कर रही है. नवजात बच्ची की बलि देने की आशंका जताई जा रही है, हालांकि अभी इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है. पुलिस जांच के बाद ही स्पष्ट हो पाएगा कि आखिर देर रात महिला नवजात को लेकर मंदिर के पास धान के खेत में क्यों पहुंची थी और उसके साथ मौजूद दोनों महिलाएं कौन थीं. इधर नवजात की मां से पूछताछ करने पर कोई जानकारी नहीं दे रही की बच्ची को लेकर इतनी रात को खेत में क्या कर रही थी.

About the Author

Mahesh Amrawanshi

Journalist with a sharp focus on Bihar and Jharkhand, covering politics, crime, and trending stories with a strong ground-level perspective. Passionate about listening to stories, understanding them deeply, and…

और पढ़ें



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top