भारतन्यूज़ – टॉप हेडर
News Menu Bar

हजारीबाग में एक रात में करीब दर्जनभर दुकानों में चोरी:देवांगन चौक से...




हजारीबाग में एक ही रात में करीब एक दर्जन दुकानों में चोरी हुई। चोरों ने कोर्रा थाना क्षेत्र में देवांगन चौक से नीलांबर-पीतांबर चौक के बीच दुकानों की छत काटकर नकदी और सामान चुरा लिया। पुलिस के मुताबिक, चोर रात में सड़क किनारे की दुकानों की अल्बेस्टर की छत काटकर अंदर घुसे। निशाना बनी दुकानों में मोबाइल रिपेयरिंग गुमटी, जूता-चप्पल मरम्मत की दुकान, सब्जी और फल की दुकानें समेत कई छोटे प्रतिष्ठान शामिल हैं। चोर गल्ले में रखी नकदी, कीमती उपकरण, नए-पुराने मोबाइल फोन और अन्य सामान ले गए। दुकानदारों का अनुमान है कि कुल मिलाकर लाखों रुपये की नकदी और संपत्ति चोरी हुई है। सुबह दुकानदार दुकानें खोलने पहुंचे, तब उसन्हें छत के टूटे हिस्से और बिखरा सामान दिखा। इसके बाद मौके पर स्थानीय लोगों और व्यापारियों की भीड़ जमा हो गई। दुकानदारों ने बताया कि फुटकर कारोबार ही उनके परिवार के भरण-पोषण का एकमात्र जरिया है। उन्होंने इलाके में नियमित रात की गश्त, चोरों की पहचान कर गिरफ्तारी और छोटे व्यापारियों को मुआवजा देने की मांग की। घटना की सूचना स्थानीय विधायक प्रदीप प्रसाद और कोर्रा थाना पुलिस को दी गई। कोर्रा थाना प्रभारी नेमधारी रजक पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और दुकानों का मुआयना किया। पुलिस ने अज्ञात चोरों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। आसपास के सीसीटीवी फुटेज देखे जा रहे हैं और संदिग्धों से पूछताछ की जा रही है। पुलिस ने कहा कि चोरों की पहचान कर चोरी का सामान बरामद करने की कोशिश की जा रही है।



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top