भारतन्यूज़ – टॉप हेडर
News Menu Bar

झारभूमि सर्वर रहेगा डाउन:1 से 4 मई तक रजिस्ट्री और दाखिल-खारिज बंद




राज्यभर में 1 मई से 4 मई तक जमीन-फ्लैट की रजिस्ट्री समेत अंचलों में दाखिल-खारिज का काम बंद रहेगा। जमीन की लगान रसीद भी नहीं कटेगी और ऑनलाइन अमीन बुकिंग सहित अन्य सभी भूमि संबंधी काम ठप रहेंगे। क्योंकि झारभूमि सॉफ्टवेयर डाउन रहेगा। राजस्व, निबंधन एवं भूमि सुधार विभाग ने इससे संबंधित पत्र सभी अवर निबंधकों को भेज दिया है। हालांकि विभाग ने निर्देश दिया है कि इस दौरान स्व-मोटो म्यूटेशन के तहत किसी भी तरह के ट्रांजेक्शन की हानि नहीं होनी चाहिए।
एक सप्ताह से मैरिज रजिस्ट्रेशन भी प्रभावित: निबंधन कार्यालयों के सॉफ्टवेयर में एक सप्ताह से तकनीकी समस्या आ रही है। इससे मैरिज रजिस्ट्रेशन भी पूरी तरह बंद है। ऑनलाइन पेमेंट नहीं होने से यह समस्या आई थी। 29 अप्रैल से पेमेंट कटना शुरू हुआ, लेकिन सर्वर स्लो रहने के कारण रजिस्ट्रेशन नहीं हो पाया।



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top