भारतन्यूज़ – टॉप हेडर
News Menu Bar

राष्ट्र रक्षा यज्ञ अनुष्ठान का आयोजन




लोहरदगा| वनवासी रक्षा परिवार फाउंडेशन के बैनर तले बुधवार को गायत्री मंदिर परिसर में फाउंडेशन के कार्यकारी अध्यक्ष सतीश जायसवाल की अध्यक्षता में राष्ट्र रक्षा यज्ञ अनुष्ठान का आयोजन श्रद्धा व भक्तिभाव के साथ किया गया। इस अवसर पर वैदिक मंत्रोच्चार के बीच विधि-विधान से यज्ञ संपन्न हुआ। इसके बाद सामूहिक आरती की गई। राष्ट्र की सुख-समृद्धि, शांति, खुशहाली और सामाजिक एकता की कामना की गई। वहीं कार्यक्रम की मुख्य अतिथि ममता देवी ने कहा कि राष्ट्र रक्षा यज्ञ सनातन समाज के प्रत्येक योद्धा को समर्पित है। सनातन समाज का हर व्यक्ति राष्ट्र, धर्म और संस्कृति की रक्षा के प्रति समर्पित है। उन्होंने कहा कि सनातन धर्म की परंपराओं को मजबूत बनाने के लिए प्रत्येक घर में प्रतिदिन यज्ञ होना चाहिए। यज्ञ केवल धार्मिक अनुष्ठान नहीं है। यह समाज में सकारात्मक ऊर्जा, संस्कार और एकता का संदेश देने का माध्यम भी है। वहीं संस्था के सचिव दीपक कुमार अग्रवाल ने कहा कि आज की युवा पीढ़ी को सामाजिक और धार्मिक गतिविधियों में बढ़-चढ़कर भाग लेना चाहिए। युवाओं की सक्रिय भागीदारी से सनातन एकता मजबूत होगी। धार्मिक अनुष्ठानों का विस्तार गांव, मोहल्ले और शहरों तक हो सकेगा। उन्होंने समाज के लोगों से ऐसे आयोजनों में सहभागी बनने की अपील की। मौके पर प्रतिमा देवी, बिंदिया खत्री, अंशु खत्री, इंदु, बीना खत्री, सुनीता देवी, मधुलिका, विजय खत्री, उमेश कश्यप, गोपाल सिंह, जय गोविंद प्रसाद, दीपक कुमार अग्रवाल, विश्वजीत घोष, कुणाल, सचिन कुमार, दीपक कुमार सहित अन्य लोग उपस्थित थे।



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top