भारतन्यूज़ – टॉप हेडर
News Menu Bar

ना सोना, ना असली चांदी… फिर भी दिखेगा रॉयल लुक! रांची के...


Last Updated:

Ranchi Silver Polished Laxmi Ganesh Idol: दिवाली के लिए रांची के बाजारों में चांदी और गोल्ड प्लेटेड लक्ष्मी-गणेश, डिजाइनर शंख, चेस बोर्ड और अन्य रॉयल आइटम्स का यूनिक कलेक्शन उपलब्ध है. खरीदार कांके के मोमेंट्स स्टोर से खरीदारी कर सकते हैं. आइये जानते हैं इसके बारे में.

ख़बरें फटाफट

रांची: दिवाली आने में अब बस कुछ दिन बाकी है. इसके पहले ही रांची के सभी बाजार सज चुके हैं. ऐसे में अब यहां सभी लोग शॉपिंग करते हुए नजर आ रहे हैं. यहां खासतौर पर चांदी की पॉलिश की गई लक्ष्मी गणेश की 5500 रुपये कीमती की मूर्ति आकर्णष का केंद्र बन गई है. इसके अलावा बहुत ही खूबसूरत चांदी की डिजाइनर थाली और डिजाइनर शंख भी है. यहां मार्केट में बहुत ही खूबसूरत चीजें चांदी की देखने को मिल रही है. आइये जानते हैं इसके बारे में.

सबसे पहले आपको लक्ष्मी गणेश भगवान देखने को मिलेंगी. इसकी सबसे खास बात ये है कि यह सिल्वर प्लेटेड है. इसका मटेरियल रेजन और ब्रास का बना हुआ होता है और ऊपर से सिल्वर प्लेटेड होता है. प्रतीक बताते हैं कि यह काला होने वाला नहीं है. यह भारत का नहीं इटली का प्रोडक्ट है. हम लोग इसे सीधा यह इटली से मंगवाते हैं.

खूबसूरत शंख देखकर कहेंगे वाह!

इसके अलावा आपको बहुत ही खूबसूरत शंख देखने को मिलेगी. शंख में सिल्वर और गोल्ड दोनों ही प्लेटेड है. इसके 4 से 5 साइज आपको देखने को मिलेगी. यह बजाने वाला नहीं, बल्कि सजाने वाला है. दिखने में काफी रॉयल और रिच लुक देता है, जिसमें बारीकी से टेंपल डिजाइन बने हुए हैं. इसके अलावा आपको सिल्वर प्लेटेड बास्केट देखने को मिलेगा.

दिवाली पार्टी के लिए हमने चेस भी रखा हुआ है. यह जो चेस है, बहुत ही प्रीमियम क्वालिटी का लकड़ी का बोर्ड है और उसके ऊपर गोल्ड और सिल्वर प्लेटेड चेस की गोटी बनाई गई है. अगर आप घर के बीच में रख दें, तो यह बहुत ही रिच लुक देता है. दिवाली पार्टी हो या कोई खास ओकेशन इसका लुक सबका ध्यान आकर्षित कर लेगा.

इस बार दिवाली होगी रॉयल जैसी

इसके अलावा आप सिल्वर प्लेटेड और गोल्ड प्लेटेड मेकअप बॉक्स, ज्वेलरी बॉक्स, ड्राई फ्रूट बॉक्स यह सारी चीज भी ले सकते हैं. इसके अलावा गणेश भगवान और लक्ष्मी माता में ही आपको कई सारे वेरिएंट देखने को मिलेंगे. अगर आप ₹10,000 लेकर आते हैं तो आप बहुत कुछ शॉपिंग कर लेंगे. हर चीज की कीमत ₹1500 से शुरू होकर 5000 के दरमियान है. अगर आप इन सब चीजों की शॉपिंग करना चाहते हैं, तो आप कांके के हॉटलिप्स के ठीक सामने मोमेंट्स स्टोर में आ सकते हैं.

About the Author

Brijendra Pratap Singh

बृजेंद्र प्रताप सिंह डिजिटल-टीवी मीडिया में (2021) लगभग 5 सालों से सक्रिय हैं. मेट्रो न्यूज 24 टीवी चैनल मुंबई, ईटीवी भारत, दैनिक भास्कर के अनुभव के साथ 14 मई 2024 से  Hindi.News18.com<…

और पढ़ें





Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top