भारतन्यूज़ – टॉप हेडर
News Menu Bar

सीठियो छठ घाट पर भीड़ को देखते हुए यातायात व्यवस्था में आवश्यक...




भास्कर न्यूज|लोहरदगा उपायुक्त संदीप कुमार मीना की अध्यक्षता में बुधवार को छठ पूजा व काली पूजा के शांतिपूर्ण और सुरक्षित आयोजन को लेकर समाहरणालय सभागार में जिला स्तरीय पदाधिकारियों, अंचल अधिकारियों व थाना प्रभारियों के साथ बैठक आयोजित की गई। बैठक में जिले के विभिन्न छठ घाटों की संख्या, श्रद्धालुओं की संभावित भीड़, सुरक्षा व्यवस्था, यातायात प्रबंधन समेत अन्य आवश्यक तैयारियों की समीक्षा की गई। डीसी ने सभी अंचल अधिकारियों, थाना प्रभारियों व नगर परिषद के पदाधिकारियों को निर्देश दिया कि छठ घाटों की आवश्यक साफ-सफाई अर्घ्य से पूर्व सुनिश्चित कर ली जाए। जिन घाटों पर पानी की गहराई अधिक है, वहां बैरिकेडिंग और स्पष्ट मार्किंग कराई जाए। सभी छठ घाटों पर पब्लिक अनाउंसमेंट सिस्टम की व्यवस्था सुनिश्चित की जाए। आवश्यकता पड़ने पर श्रद्धालुओं को समय-समय पर सचेत किया जा सके। उन्होंने सभी थाना प्रभारियों को निर्देश दिया कि अपने-अपने थाना क्षेत्र में छठ पूजा समितियों के साथ संयुक्त बैठक कर आवश्यक तैयारियों की समीक्षा करें। जल में डूबने जैसी घटनाओं की रोकथाम के लिए सभी छठ घाटों पर गोताखोर या तैराकी में दक्ष स्थानीय युवकों की प्रतिनियुक्ति सुनिश्चित की जाए। आपात स्थिति से निपटने के लिए सदर अस्पताल और सभी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों में चिकित्सकों की उपलब्धता सुनिश्चित रखने का निर्देश सिविल सर्जन को दिया गया। नगर परिषद के कार्यपालक पदाधिकारी को प्रमुख छठ घाटों पर साफ-सफाई, पर्याप्त प्रकाश व्यवस्था, ब्लीचिंग पाउडर का छिड़काव, छठ व्रतियों के लिए सुरक्षित चेंजिंग रूम की व्यवस्था सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया। बैठक में उप विकास आयुक्त राज महेश्वरम, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी श्रद्धा केरकेट्टा, सिविल सर्जन डॉ. राजू कच्छप, जिला स्तरीय पदाधिकारी, सभी अंचल अधिकारी एवं थाना प्रभारी उपस्थित थे। पुलिस अधीक्षक सादिक अनवर रिजवी ने सीठियो छठ घाट पर श्रद्धालुओं की अत्यधिक भीड़ को देखते हुए विशेष यातायात प्रबंधन करने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि छठ के संध्याकालीन और प्रातःकालीन अर्घ्य के दिन भंडरा से लोहरदगा आने वाले वाहनों को निर्धारित वैकल्पिक मार्ग से शहर में प्रवेश कराया जाए। छठ घाटों के आसपास जाम की स्थिति उत्पन्न न हो। वहीं, धनतेरस के दिन संध्या समय शहरी क्षेत्र में वाहनों के प्रवेश पर प्रतिबंध लगाने का निर्देश दिया गया। उपायुक्त ने काली पूजा के शांतिपूर्ण आयोजन को लेकर सभी पूजा पंडालों के समीप दंडाधिकारी व पुलिस बल की प्रतिनियुक्ति सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। उन्होंने पूजा समितियों के साथ समन्वय स्थापित कर विसर्जन निर्धारित समय पर संपन्न कराने का निर्देश दिया।



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top