भारतन्यूज़ – टॉप हेडर
News Menu Bar

बंगाल से लाई जा रही 434 बोतल शराब जब्त:जामताड़ा में तीन आरोपी...




जामताड़ा में पुलिस ने शराब तस्करी के आरोप में तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने 37 पेटियों से विदेशी शराब की 434 बोतलें जब्त कीं। स्कॉर्पियो, मोटरसाइकिल, पांच मोबाइल फोन और 26,100 रुपए नकद भी मिले। नाला डीएसपी दिलीप तिर्की ने बताया कि जामताड़ा एसपी को मिली सूचना के आधार पर छापेमारी दल बनाया गया था। टीम ने महेशमुंडा चेकपोस्ट पर वाहनों की जांच की। इस दौरान बंगाल की ओर से आ रही स्कॉर्पियो को रोककर तलाशी ली गई। उसमें 750 एमएल की 434 बोतल विदेशी शराब मिली। जब्त शराब में कई ब्रांड की शामिल हैं।



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top