भारतन्यूज़ – टॉप हेडर
News Menu Bar

कार की टक्कर से पिता और दो बेटे घायल:खरीदारी के लिए जा...




कोडरमा जिले के जयनगर थाना क्षेत्र में रविवार सुबह सड़क हादसे में बाइक सवार पिता और उनके दो बेटे घायल हो गए। घटना कोडरमा-कोवार मुख्य मार्ग पर नन्दोडीह के पास हुई। घायलों की पहचान इंद्रजीत पंडित, उनके 10 वर्षीय बेटे आरव कुमार और 6 वर्षीय बेटे अक्षय कुमार के रूप में हुई है। तीनों को इलाज के लिए सदर अस्पताल कोडरमा में भर्ती कराया गया है। जानकारी के अनुसार, इंद्रजीत पंडित अपने दोनों बेटों को बाइक पर बैठाकर दिवाली की पूजा के लिए फल और अन्य सामान खरीदने जयनगर बाजार जा रहे थे। परिवार में दिवाली की तैयारी चल रही थी। इसी दौरान घर से कुछ दूर निकलते ही सामने से तेज गति में आ रही ऑल्टो कार ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि बाइक सवार तीनों सड़क पर गिर पड़े। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। टक्कर के बाद झाड़ियों में जा फंसी कार बाइक को टक्कर मारने के बाद ऑल्टो कार भी अनियंत्रित हो गई। वह सड़क किनारे झाड़ियों में जाकर फंस गई। हादसे के बाद स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे। उन्होंने घायलों को संभाला और तत्काल निजी वाहन से सदर अस्पताल कोडरमा पहुंचाया। अस्पताल में तीनों का इलाज चल रहा है। घटना की सूचना मिलने पर जयनगर थाना पुलिस भी मौके पर पहुंची। पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त कार को कब्जे में लिया और उसके चालक को पकड़ लिया। इसके बाद पुलिस चालक को अपने वाहन से थाने ले जाने की तैयारी कर रही थी। इसी दौरान ग्रामीणों ने पुलिस की गाड़ी को घेर लिया। ग्रामीण चालक को मौके पर ही रोकने की मांग करने लगे। देखते ही देखते घटनास्थल पर लोगों की भीड़ जुट गई। पुलिस की गाड़ी घेरकर ग्रामीणों ने लगाया जाम हादसे से नाराज ग्रामीणों ने कोडरमा-कोवार मुख्य मार्ग पर जाम लगा दिया। इससे सड़क पर वाहनों की आवाजाही प्रभावित हुई। ग्रामीणों का कहना था कि नन्दोडीह के पास सड़क की स्थिति काफी खराब है। इस वजह से यहां आए दिन दुर्घटनाएं होती रहती हैं। लोगों ने जिला प्रशासन से जल्द सड़क की मरम्मत कराने की मांग की। उनका कहना था कि सड़क की बदहाली के कारण राहगीरों को परेशानी होती है। समय रहते मरम्मत नहीं हुई तो आगे भी ऐसे हादसे हो सकते हैं। ग्रामीणों ने प्रशासन से इस समस्या का स्थायी समाधान करने की मांग की। वहीं, सड़क जाम होने के कारण दोनों ओर वाहनों की कतार लग गई। पुलिस लोगों को समझाकर जाम हटाने का प्रयास करती रही। मुआवजे की मांग पर अड़े परिजन दूसरी ओर, घायलों के परिजन और स्थानीय लोग दुर्घटना में हुए नुकसान की भरपाई की मांग पर अड़ गए। उनकी मांग थी कि कार चालक से तत्काल मुआवजा दिलाया जाए। परिजनों का कहना था कि पिता के साथ दोनों छोटे बच्चे भी घायल हुए हैं। ऐसे में इलाज और अन्य खर्चों की भरपाई जरूरी है। ग्रामीण चालक को पुलिस के हवाले करने से पहले मुआवजे की मांग पूरी कराने पर जोर दे रहे थे। जयनगर पुलिस के आश्वासन के पश्चात करीब दो घंटे के बाद जाम हटाया गया।



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top