भारतन्यूज़ – टॉप हेडर
News Menu Bar

जमीन विवाद में घर में घुस कर तोड़फोड़, हथियार दिखाकर जान मारने...



नामकुम थाना क्षेत्र के लोअर चुटिया में जमीन विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच तनाव गहराता जा रहा है। जमीन पर मालिकाना हक को लेकर चल रहे विवाद के बीच एक पक्ष के प्रफ्फुला कुमार आरू का पूरा परिवार दहशत में है। परिवार का आरोप है कि बीते 4 नवंबर को करीब 150 से 200 की संख्या में लोग उनके घर पहुंचे और जबरन परिसर में तोड़फोड़ शुरू कर दी। इस दौरान जेसीबी से जमीन में गड्ढा खोदा गया और परिसर में बने कच्चे मकान को गिरा दिया गया। विरोध करने पर परिवार के सदस्यों के साथ मारपीट भी की गई। आरू परिवार के प्रफ्फुला कुमार आरू (85), उनके भाई आनिया कुमार आरू (75), पत्नी जयाश्री आरू (77), पुत्र संदीप आरू और पुत्रवधू पल्लवी दत्ता रॉय ने आरोप लगाया कि भीड़ में शामिल एक व्यक्ति ने पिस्टल निकालकर आनिया कुमार आरू के शरीर से सटा दी और ज्यादा बोलने पर जान से मारने की धमकी दी। कहा की दो लोग मुख्य रूप से मुकेश पाण्डेय और संदीप गाड़ी नामक व्यक्ति उनलोगों के पास पहुंचते हैं और अपनी जमीन बताते हुए खाली करने को कहते हैं। परिवार का कहना है कि इस घटना की शिकायत नामकुम थाना, अरगोड़ा अंचलाधिकारी और ग्रामीण एसपी से की गई है। परिवार के सदस्यों ने बताया कि इससे पहले भी अप्रैल माह मे कुछ लोगों ने उनके घर में घुसकर तोड़फोड़ करने का प्रयास किया था। उस समय भी थाना सहित अन्य अधिकारियों को लिखित शिकायत दी गई थी। उनका दावा है कि वे करीब 90 वर्षों से इस जमीन पर रह रहे हैं और उनके पास रजिस्टर्ड डीड सहित जमीन से संबंधित सभी आवश्यक दस्तावेज मौजूद हैं। मामले में दूसरे पक्ष के संदीप गाड़ी से फोन पर संपर्क करने का प्रयास किया गया, लेकिन उन्होंने फोन रिसीव नहीं किया। नामकुम थाना प्रभारी रामनारायण सिंह ने बताया कि जमीन विवाद को लेकर दोनों पक्षों की ओर से लिखित शिकायत दी गई है। दोनों पक्ष जमीन पर अपना-अपना दावा कर रहे हैं। शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए 107 और 144 की कार्रवाई के लिए लिखा गया है। अरगोड़ा सीओ से जमीन के मालिकाना हक के संबंध में रिपोर्ट मांगी गई है। दोनों पक्षों को सक्षम न्यायालय में जाने की सलाह दी गई है। आरू परिवार को किसी भी तरह की परेशानी होने पर तत्काल थाना को सूचना देने को कहा गया है। दोनों पक्षों ने थाने में की शिकायत : थानेदार



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top