भारतन्यूज़ – टॉप हेडर
News Menu Bar

कौन हैं बीजेपी विधायक नंद किशोर गुर्जर? पाकिस्तान से मिली बम से...


Last Updated:

गाजियाबाद के लोनी सीट से बीजेपी विधायक नंद किशोर गुर्जर को बम से उड़ाने की धमकी मिली है. गुर्जर को पाकिस्तान स्थित एक संगठन से जान से मारने और घर को बम से उड़ाने की धमकी मिली है. धमकी पर पलटवार करते हुए बीजेपी विधायक ने कहा कि पाकिस्तान के पास ऐसी हिम्मत नहीं है और भारत अब घर में घुसकर जवाब देने वाला देश बन चुका है. जानिए कौन हैं नंद किशोर गुर्जर और क्या है पूरा मामला.

कौन हैं बीजेपी विधायक नंद किशोर गुर्जर? पाकिस्तान से मिली बम से उड़ाने की धमकीZoom

बीजेपी विधायक नंदकिशोर गुर्जर को बम से उड़ाने की धमकी!

गाजियाबाद. उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद जिले की लोनी विधानसभा सीट से भारतीय जनता पार्टीॉ के फायरब्रांड विधायक नंद किशोर गुर्जर को बम से उड़ाने की धमकी मिली है. यह धमकी पाकिस्तान आधारित एक अज्ञात संगठन की तरफ से आया है. धमकी भरा कॉल मिलने के बाद विधायक ने बिना किसी डर के फोन पर ही करारा जवाब दिया और मीडिया के सामने आकर पाकिस्तान व आतंकवादी संगठनों को आड़े हाथों लिया.

धमकी की घटना का ब्योरा देते हुए बीजेपी विधायक नंद किशोर गुर्जर ने बताया, ‘मुझे सुबह पाकिस्तान स्थित एक संगठन से फोन आया, जिसमें मेरे घर को बम से उड़ाने और मुझे जान से मारने की धमकी दी गई. मैंने उनसे साफ कह दिया कि उनमें ऐसा करने की हिम्मत नहीं है. हम महाराणा प्रताप और छत्रपति शिवाजी महाराज के वंशज हैं, हम इनसे निपटना अच्छी तरह जानते हैं.’



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top