![]()
डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी विश्वविद्यालय (डीएसपीएमयू), रांची की आर्चरी टीम के चयन के लिए शनिवार, 7 नवंबर को खेलगांव स्थित आर्चरी एक्सीलेंस सेंटर, स्पोर्ट्स एन्क्लेव में चयन प्रक्रिया आयोजित की गई। इसमें कुल 17 खिलाड़ियों का चयन किया गया। इस दौरान विश्वविद्यालय के खेल एवं शारीरिक शिक्षा निदेशक डॉ. विनय भरत और पीटीआई प्रिया कुमारी उपस्थित रहीं। विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. राजीव मनोहर ने चयनित खिलाड़ियों को बधाई देते हुए पूरे समर्पण, अनुशासन और प्रतिबद्धता के साथ अभ्यास करने तथा आगामी प्रतियोगिताओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने की शुभकामनाएं दीं।
Source link