भारतन्यूज़ – टॉप हेडर
News Menu Bar

पलामू में तिलक के दौरान हर्ष फायरिंग, दो घायल:एक के पैर में...




पलामू जिले के हरिहरगंज थाना क्षेत्र के भगत तेंदुआ गांव में शुक्रवार की देर रात तिलक समारोह के दौरान हर्ष फायरिंग की घटना से अफरा-तफरी मच गई। इस घटना में दो व्यक्ति घायल हो गए। घायलों में कटैया गांव निवासी 60 वर्षीय अरविंद कुमार मिश्रा तथा नौडीहा बाजार थाना क्षेत्र के सिल्दा खुर्द निवासी जगेश्वर बैठा शामिल हैं। गोली चलने के बाद समारोह में मौजूद लोग इधर-उधर भागने लगे। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) पहुंचाया, जहां से प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें बेहतर इलाज के लिए रेफर कर दिया गया। एक औरंगाबाद तो दूसरा गयाजी में भर्ती सीएचसी के चिकित्सक डॉ. राजेश कुशवाहा ने बताया कि अरविंद मिश्रा के जांघ में गोली आर-पार हो गई है, जबकि जगेश्वर बैठा की पीठ को चीरते हुए गोली निकल गई। दोनों की स्थिति को देखते हुए उन्हें औरंगाबाद रेफर किया गया। फिलहाल अरविंद मिश्रा का इलाज गया जी शहर के एक निजी अस्पताल में चल रहा है। घटना के समय भगत तेंदुआ निवासी युगेश बैठा के पुत्र राहुल कुमार और अक्षय कुमार का तिलक समारोह चल रहा था, जिसमें बड़ी संख्या में लोग शामिल थे। कार्यक्रम के दौरान ‘धनबटी’ रस्म के बीच यह हादसा हो गया। पूर्व मुखिया गिरफ्तार, हथियार जब्त घटना के बाद पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी पूर्व मुखिया सरोज प्रसाद कुशवाहा को गिरफ्तार कर लिया। उनके पास से लाइसेंसी रायफल और पिस्टल जब्त की गई है। आरोपी का कहना है कि फायरिंग गलती से हुई। थाना प्रभारी देवव्रत पोद्दार ने बताया कि घटनास्थल से रायफल की गोली का खोखा बरामद हुआ है। पुलिस ने दोनों हथियारों के लाइसेंस को रद्द करने की अनुशंसा करने की बात कही है। मामले की जांच जारी है।



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top