भारतन्यूज़ – टॉप हेडर
News Menu Bar

Giridih Bike Accident | Life Line Diagnostic Center Owner Dies


गिरिडीह जिले के पचंबा थाना क्षेत्र के नावाडीह में मंगलवार को दो बाइकों के बीच हुई जोरदार टक्कर में 76 वर्षीय बुजुर्ग रामेश्वर महतो की मौत हो गई। जबकि हादसे में तीन अन्य युवक गंभीर रूप से घायल हो गए।

.

घटना के बाद मौके पर अफरातफरी मच गई। पुलिस और स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया गया।

मृतक की पहचान नावाडीह निवासी रामेश्वर महतो के रूप में हुई है। वह मकतपुर स्थित लाइफ लाइन जांच घर के संचालक थे।

हादसे में घायल तीनों युवकों को भी सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

हादसे में घायल तीनों युवकों को भी सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

क्लीनिक खोलने के लिए जा रहे थे मृतक के पुत्र अरुण कुमार ने बताया कि मंगलवार को उनके पिता रोज की तरह अपनी बाइक से नावाडीह स्थित घर से मकतपुर में क्लीनिक खोलने के लिए निकले थे।

इसी दौरान घर से कुछ दूरी पर विपरीत दिशा से तेज रफ्तार में आ रही एक बाइक ने उनकी बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि रामेश्वर महतो सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए।

वहीं, दूसरी बाइक पर सवार तीन युवक भी गंभीर रूप से जख्मी हो गए। घटना के बाद परिजन आनन-फानन में रामेश्वर महतो को इलाज के लिए गिरिडीह सदर अस्पताल लेकर पहुंचे।

वहां चिकित्सकों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया। वहीं, हादसे में घायल तीनों युवकों को भी सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनका इलाज चल रहा है। इधर, दुर्घटना की सूचना मिलते ही पचंबा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और दुर्घटनाग्रस्त दोनों बाइक को अपने कब्जे में ले लिया।



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top