भारतन्यूज़ – टॉप हेडर
News Menu Bar

हेमंत सोरेन के संघर्ष, सियासी वापसी पर आईं किताबें:डॉ. सोमनाथ आर्य ने...




झारखंड की राजनीति, आदिवासी अस्मिता व समकालीन सत्ता संघर्ष पर केंद्रित दो महत्वपूर्ण पुस्तकें पाठकों के सामने आई हैं। पत्रकार, लेखक व शोधकर्ता डॉ. सोमनाथ आर्य द्वारा लिखित ये पुस्तकें हिंदी और अंग्रेजी, दोनों भाषाओं में प्रकाशित हुई हैं। इनमें 1855 के डॉ. सोमनाथ संथाल हूल से लेकर झारखंड अलग राज्य आंदोलन, दिशोम गुरु शिबू सोरेन के संघर्ष और मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की गिरफ्तारी से लेकर सत्ता में ऐतिहासिक वापसी तक के सफर को गहराई से उकेरा गया है। हिंदी पुस्तक का शीर्षक ‘हुल से हेमंत तकः आदिवासी अस्मिता, सत्ता और संघर्ष की अनकही दास्तान’ रखा गया है। वहीं, अंग्रेजी पुस्तक ‘द इनविजिबल कूपः हेमंत सोरेन, झारखंड एंड द पॉलिटिक्स ऑफ पावर’ संवैधानिक संस्थाओं, सत्ता और लोकतंत्र के अंतरसंबंधों की पड़ताल करती है। संताल हूल, उलगुलान और शिबू सोरेन की राजनीतिक विरासत
‘हूल से हेमंत तक’ केवल एक राजनीतिक जीवन की दास्तान नहीं, बल्कि झारखंडी जनमानस के सदियों पुराने संघर्षों का आईना है। पुस्तक में 1855 के ऐतिहासिक संथाल हूल, अमर शहीद सिदो-कान्हू व भगवान बिरसा मुंडा के उलगुलान से लेकर झारखंड आंदोलन तक की कड़ियों को आपस में जोड़ा गया है। लेखक ने दिशोम गुरु शिबू सोरेन के महाजनी प्रथा विरोधी आंदोलन और अलग राज्य गठन के बाद की बदली परिस्थितियों का विश्लेषण किया है। जल, जंगल, जमीन, विस्थापन और आदिवासी समाज के संवैधानिक अधिकारों की रक्षा के सवाल को हेमंत सोरेन के नेतृत्व व नीतियों के साथ जोड़कर विश्लेषित किया गया है। सोमनाथ आर्य ने बताया कि जहां अंग्रेजी पुस्तक 605 पन्नों की है, वहीं हिंदी पुस्तक 470 पन्ने की। दोनों की विषय वस्तु बिल्कुल अलग है। हेमंत सोरेन की राजनीतिक, सामाजिक व पारिवारिक पृष्ठभूमि पर आधारित अपनी तरह की पहली पुस्तक है। 149 दिनों की हिरासत व सत्ता में वापसी अंग्रेजी पुस्तक’ द इनविजिबल कूप’ 31 जनवरी 2024 को हेमंत सोरेन की गिरफ्तारी के बाद घटी अप्रत्याशित राजनीतिक घटनाओं पर केंद्रित है। पुस्तक में जेल में बिताए गए 149 दिनों, 28 जून 2024 को मिली रिहाई, जुलाई में दोबारा मुख्यमंत्री पद संभालने और नवंबर 2024 के विधानसभा चुनाव में प्रचंड जनादेश मिलने तक के पूरे घटनाक्रम को दर्ज किया गया है। लेखक ने इसमें जांच एजेंसियों की भूमिका, संवैधानिक संस्थाओं के सामने खड़ी चुनौतियों और लोकतांत्रिक जनभावनाओं का बारीकी से विश्लेषण किया है। कल्पना सोरेन की भूमिका और परिवार राजनीतिक उठापटक के साथ-साथ पुस्तक में हेमंत के पारिवारिक व मानवीय पहलू को भी स्थान मिला है। पिता शिबू सोरेन की विरासत, मां के प्रति लगाव व संकट के समय पारिवारिक जिम्मेदारियों को निभाने के प्रसंग इसमें शामिल हैं। संकट के दौर में कल्पना सोरेन की राजनीतिक सक्रियता, उनकी पारिवारिक मजबूती व मुख्यमंत्री के व्यक्तिगत जीवन में आए बदलावों को अलग अध्यायों में रेखांकित किया गया है। झारखंड सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं के सामाजिक-राजनीतिक प्रभाव पर भी नजर डाली गई है।



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top