भारतन्यूज़ – टॉप हेडर
News Menu Bar

तुमने उसे शॉपिंग क्यों कराई? दो बीवियों के बीच पिस गए BJP...


Last Updated:

Dhanbad News: धनबाद में एक भाजपा नेता की संदिग्ध मौत से सनसनी फैल गई. उनके घर पर कमरे के अंदर से लाश मिली. परिवार का आरोप है कि दोनों बीवियों का मौत से ठीक एक दिन पहले विवाद हुआ था. उन्हीं ने मिलकर पति की हत्या की है. फिलहाल, पुलिस जांच में जुटी है.

दो बीवियों के बीच पिस गए BJP नेता, फिर कमरे से निकली लाशZoom

सांकेतिक तस्वीर (AI Generated)

धनबादः झारखंड के धनबाद से भाजपा नेता की संदिग्ध मौत का मामला सामने आया. भाजपा एससी मोर्चा के पूर्व जिलाध्यक्ष अमृत दास की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई. घर के अंदर ही उनका शव मिला. परिवार का आरोप है कि उनकी दोनों पत्नियों ने ही मिलकर उनकी हत्या की है. कहा जा रहा है कि वह अपनी दूसरी पत्नी को लेकर शॉपिंग करने गए थे. लौटने पर पहली पत्नी ने इस बात को लेकर कलेश किया. विवाद के एक बाद उनकी कमरे से लाश बरामद की गई.

मामला धनबाद के गोविंदपुर क्षेत्र का है. जहां शुक्रवार को भाजपा एससी मोर्चा के पूर्व जिलाध्यक्ष अमृत दास की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई. घटना गोविंदपुर थाना क्षेत्र के उपर बाजार की है. जहां उनका शव घर के अंदर मिला. सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. मृतक के परिजनों ने इस मामले में गंभीर आरोप लगाए हैं. मां और बहन का कहना है कि अमृत दास दोनों पत्नियों के बीच अक्सर विवाद होता रहता था. परिजनों का आरोप है कि दोनों पत्नियों ने मिलकर अमृत दास की हत्या की है.

मृतक की दोनों पत्नियां रिश्ते में सगी बहनें
परिवार कहना है कि अमृतदास की दोनों पत्नियां सगी बहनें हैं. उनकी आपस में नहीं बनती थी, हर बार किसी ने किसी बात को लेकर विवाद होता था. स्थानीय लोगों के मुताबिक, घटना से एक दिन पहले अमृत दास अपनी दूसरी पत्नी को शॉपिंग कराने ले गए थे. इसी बात को लेकर घर में विवाद बढ़ गया था. इसके बाद अचानक उनकी मौत की खबर सामने आई, जिससे पूरे इलाके में सनसनी फैल गई और तरह-तरह की चर्चाएं शुरू हो गईं.

जांच में जुटी पुलिस
वहीं, गोविंदपुर थाना प्रभारी विष्णु प्रसाद रावत ने बताया कि पुलिस सभी पहलुओं पर जांच कर रही है. उन्होंने कहा कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के वास्तविक कारणों का खुलासा हो सकेगा. फिलहाल, पुलिस मामले की छानबीन में जुटी हुई है. मृतक के साथी नेता ने बताया कि वह मजबूत कार्यकर्ता थे, उनके अचानक निधन से शोक का माहौल है. मामले की पड़ताल की जाए और अगर यह हत्या है, तो दोषियों को सजा दी जाए.

About the Author

Mahesh Amrawanshi

कहानी सुनने, गुनने और लिखने का शौकीन. शुद्ध कीबोर्ड पीटक. माखनलाल चतुर्वेदी यूनिवर्सिटी भोपाल से शिक्षा-दीक्षा. द सूत्र, खबरिया न्यूज़, दैनिक नई दुनिया (अखबार) से सीखते हुए हाल मुकाम News18 है. 5 साल से पत्रकार…और पढ़ें



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top