भारतन्यूज़ – टॉप हेडर
News Menu Bar

जामताड़ा में हनुमान मंदिर प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव:500 कन्याओं संग 3500 श्रद्धालुओं ने...




जामताड़ा जिले के नारायणपुर प्रखंड अंतर्गत मोहनपुर गांव में श्री श्री 108 हनुमान मंदिर प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव का शुभारंभ हो गया है। शनिवार को भव्य कलश यात्रा के साथ इस धार्मिक अनुष्ठान की शुरुआत हुई, जिसमें पूरे क्षेत्र में उत्साह का माहौल देखा गया। इस कलश यात्रा में लगभग 500 कन्याओं ने सिर पर कलश धारण कर भाग लिया। बड़ी संख्या में महिलाओं और अन्य श्रद्धालुओं की भागीदारी से यह यात्रा भव्य बन गई। कुल करीब 3500 श्रद्धालुओं ने इसमें सहभागिता की।
यात्रा की शुरुआत मंदिर प्रांगण से हुई। श्रद्धालु बासपहाड़ी स्थित नदी तक पहुंचे, जहां से पवित्र जल भरकर लगभग 5 किलोमीटर की पदयात्रा करते हुए वापस मंदिर स्थल लौटे। जय श्री राम के जयकारे से पूरा क्षेत्र भक्तिमय हो गया डीजे और ढोल-नगाड़ों की गूंज के बीच श्रद्धालुओं ने “जय श्री राम” और “जय हनुमान” के जयकारे लगाए, जिससे पूरा क्षेत्र भक्तिमय हो गया। यात्रा में विभिन्न हिंदू संगठनों के सदस्यों ने भी बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। इस दौरान संजय परशुरामका, अनूप राय, सोनू सिंह, बीरेंद्र मंडल, सुजाता सिंह और हीरालाल मंडल सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे। मोहनपुर के मुख्य चौक पर निर्मित यह भव्य और आकर्षक हनुमान मंदिर अब पूरे बाजार क्षेत्र का प्रमुख आकर्षण बन गया है। इसकी सुंदरता और भव्यता लोगों को अपनी ओर खींच रही है। हवन-पूजन की पूर्णाहुति के साथ भंडारा महोत्सव के तहत रविवार को वैदिक पूजन, मूर्ति नगर भ्रमण और संध्या आरती का आयोजन होगा। सोमवार को प्राण प्रतिष्ठा हवन-पूजन की पूर्णाहुति के साथ भंडारा और प्रसाद वितरण किया जाएगा। पूरे आयोजन को लेकर क्षेत्र में उत्सव जैसा माहौल है और स्थानीय श्रद्धालुओं में भारी उत्साह देखा जा रहा है। यह महोत्सव धार्मिक आस्था के साथ-साथ सामाजिक समरसता और सांस्कृतिक एकता का भी प्रतीक बन रहा है।



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top