भारतन्यूज़ – टॉप हेडर
News Menu Bar

Jharkhand News : कांग्रेस विधायक भूषण बाड़ा के खिलाफ FIR दर्ज, नाबालिग...


Last Updated:

Jharkhand News : झारखंड में कांग्रेस विधायक भूषण बाड़ा की मुश्किलें बढ़ गई हैं. नाबालिग लड़की के यौन शोषण के आरोप में विधायक भूषण बाड़ा के खिलाफ रांची के विधानसभा थाने में प्राथमिकी दर्ज की गई है. पीड़िता ने आरोप लगाया है कि रांची और सिमडेगा स्थित विधायक आवास में उसके साथ यौन शोषण किया गया. इससे पहले मामले से जुड़ा कथित ऑडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था.

कांग्रेस विधायक भूषण बाड़ा के खिलाफ FIR दर्ज, नाबालिग से यौन शोषण का आरोपZoom

विधायक भूषण बाड़ा के खिलाफ रांची के विधानसभा थाने में प्राथमिकी दर्ज की गई है.

रांची. कांग्रेस विधायक भूषण बाड़ा से जुड़ी बड़ी खबर सामने आ रही है. दरअसल झारखंड में कांग्रेस विधायक भूषण बाड़ा के खिलाफ रांची के विधानसभा थाने में मामला दर्ज किया गया है. उन पर एक नाबालिग लड़की के यौन शोषण का गंभीर आरोप लगा है. इससे पहले लड़की से जुड़ा एक कथित ऑडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था, जिसके बाद मामला चर्चा में आ गया था.

रांची. झारखंड में कांग्रेस विधायक भूषण बाड़ा की मुश्किलें बढ़ गई हैं. नाबालिग लड़की के यौन शोषण के गंभीर आरोप में विधायक के खिलाफ रांची के विधानसभा थाने में प्राथमिकी दर्ज की गई है. इस मामले के सामने आने के बाद झारखंड की राजनीति में हलचल तेज हो गई है. इससे पहले मामले से जुड़ा एक कथित ऑडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था, जिसके बाद बीजेपी ने भी विधायक के खिलाफ कार्रवाई की मांग की थी.

नाबालिग लड़की ने लगाए गंभीर आरोप

मामले में एक नाबालिग लड़की ने कांग्रेस विधायक भूषण बाड़ा पर यौन शोषण का आरोप लगाया है. लड़की का आरोप है कि पढ़ाई और स्कूल में दाखिला दिलाने का भरोसा देकर उसे विधायक के संपर्क में लाया गया था. पीड़िता के मुताबिक, उसके साथ रांची और सिमडेगा स्थित विधायक आवास में यौन शोषण किया गया.

लड़की ने अपने साथ हुई कथित घटना को लेकर पुलिस प्रशासन से शिकायत की थी. उसने मामले में कार्रवाई करने और आरोपी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करने की मांग की थी. अब विधानसभा थाने में विधायक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है.

सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था ऑडियो

इस पूरे मामले से जुड़ा एक कथित ऑडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद मामला चर्चा में आया था. ऑडियो के सामने आने के बाद बीजेपी ने कांग्रेस विधायक के खिलाफ कार्रवाई की मांग की थी. बीजेपी नेताओं ने मामले की गंभीरता को देखते हुए निष्पक्ष जांच और दोषी पाए जाने पर सख्त कार्रवाई की मांग उठाई थी.

पुलिस की जांच पर टिकी नजर

विधानसभा थाने में प्राथमिकी दर्ज होने के बाद अब पुलिस की जांच पर सबकी नजरें टिकी हैं. पुलिस मामले में शिकायत और लगाए गए आरोपों के आधार पर आगे की कार्रवाई करेगी. नाबालिग से जुड़े मामले में POCSO एक्ट के प्रावधानों के तहत जांच की मांग भी उठ रही है.

About the Author

Utkarsh KumarChief Sub Editor

Utkarsh Kumar is a senior multimedia journalist and digital newsroom leader with more than 15 years of experience across print, television, and digital media. He currently serves as the Chief S…

और पढ़ें



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top