Last Updated:
Jensen Huang New Role : एनविडिया के सीईओ जेसन हुआंग की कुर्सी जाना लगभग तय है. इस बीच सोशल मीडिया पर इस बात की चर्चा भी जोर पकड़ने लगी है कि हांग को एलन मस्क हायर कर सकते हैं. मस्क ने खुद इस बात का संकेत दिया है. उन्होंने एक पोस्ट की रिप्लाई में लिखा कि हांग को हायर करना सम्मान की बात है.
जेसन हांग ने 33 साल तक एनविडिया में काम किया है.
नई दिल्ली. दुनिया की सबसे बड़ी चिप मेकर कंपनी एनविडिया में 33 साल बिताने के बाद बाहर का रास्ता दिखाए गए जेनसन हुआंग अब एलन मस्क का हाथ थाम सकते हैं. इसका संकेत खुद एलन मस्क ने दिया है. टेस्ला के सीईओ एलन मस्क ने कहा कि जेसन हुआंग को हायर करना उनके लिए सम्मान की बात होगी. इससे पहले सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक फाइनेंशियल ब्लॉग में किसी ने लिखा था कि एलन मस्क प्लीज जेसन को हायर कर लीजिए. इस पर रिप्लाई करते हुए मस्क ने लिखा कि उन्हें हायर करना सम्मान की बात है.
About the Author
Pramod Kumar Tiwari
प्रमोद कुमार तिवारी को शेयर बाजार, इन्वेस्टमेंट टिप्स, टैक्स और पर्सनल फाइनेंस कवर करना पसंद है. जटिल विषयों को बड़ी सहजता से समझाते हैं. अखबारों में पर्सनल फाइनेंस पर दर्जनों कॉलम भी लिख चुके हैं. पत्रकारि…