![]()
छठ महापर्व को लेकर बोकारो-चास में तैयारियां अंतिम चरण में है। प्रशासन ने घाटों की सफाई, सुरक्षा और बिजली व्यवस्था दुरुस्त करने का दावा किया है। लेकिन जमीनी हकीकत यह है कि अभी भी बहुत से घाटों में पानी की सफाई नहीं हुआ है। चास में पार्किंग की विकट समस्या है। इस बार बोकारो के 48 प्रमुख घाटों पर 2.5 लाख से ज्यादा श्रद्धालुओं के जुटने का अनुमान है। सबसे ज्यादा भीड़ सेक्टर-4 जगन्नाथ मंदिर, सूर्य सरोवर, गरगा नदी, टू टैंक गार्डेन, सिटी पार्क, सेक्टर-9 कुलिंग पौंड, गरगा डैम, सोलागीडीह, सेक्टर-5 अय्यप्पा मंदिर व इजरी नदी में होगी। हालांकि बोकारो शहर के सेक्टर-4, सेक्टर-12 और गरगा नदी के पास 8 अस्थाई पार्किंग स्थल बनाए हैं। वहीं चास में इसके उल्टे हालात हैं, चास के घाटों के पास पार्किंग के लिए पर्याप्त जगह नहीं है। चेकपोस्ट, सोलागीडीह व इजरी नदी तट पर सड़क ही पार्किंग होती है। ऐसे में घंटों तक जाम की समस्या रहती है। साथ ही व्रतियों को भी जाम के कारण लगभग 1-2 किमी पैदल चलना पड़ता है। चास में 10 स्थानों पर बन रहे अस्थाई बांस के पुल चास अनुमंडल क्षेत्र के गरगा नदी सहित सिंगारी जोरिया व अन्य नदियों में सुविधा के लिए 10 स्थानों पर अस्थाई बांस के पुल बना रही है। पुल पर एक साथ 20 से ज्यादा लोगों को चढ़ने से मना किया गया है। साथ ही व्रतियों के कपड़े बदलने के लिए लगभग 80 चेंजिंग रूम बनाए जाएंगे। साथ ही तीन मेडिकल तैनात रहेगी। ड्रोन और सीसीटीवी से भी नजर रखी जाएगी। जहां पार्किंग की व्यवस्था नहीं, वहां तैनात रहेंगे जवान जहां पर्किंग की व्यवस्था नहीं है, वहां पर ट्रैफिक जवानों को तैनात किया जाएगा। जो जाम से मुक्ति के लिए दोपहिया और चार पहिया वाहनों को सुव्यवस्थित तरीके से लगवाने और भीड़ को नियंत्रित करेंगे।- अजय प्रसाद, ट्रैफिक डीएसपी, बोकारो। घाटों के समीप बिजली तार अंडरग्राउंड किया जाएगा
व्यवस्था में किसी प्रकार की कमी नहीं रखी जाएगी छठ घाटों पर हादसा रोकने के लिए बिजली विभाग ने पहल की है। सभी प्रमुख घाटों के पास से गुजरने वाली एलटी लाइन को अंडरग्राउंड और घाट से होकर गुजरने वाले एलटी लाइन को ओवरहेड केबलिंग में तब्दील कर रही है। अंडरग्राउंड और ओवरहेड को एबी केबल में बदला जा रहा है। गरगा नदी के कई इलाकों में इसका काम शुरू है। इससे गीले बांस, पानी और भीड़ के बीच करंट लगने का खतरा खत्म हो जाएगा। घाटों पर नगर निगम अस्थाई 120 हाईमास्ट और 300 एलईडी लाइटें लगा रही है।
Source link