भारतन्यूज़ – टॉप हेडर
News Menu Bar

दुकान में चोरी की कोशिश कर रहा एक चोर पकड़ाया



बरमसिया बाजार में बुधवार की देर रात चोरी करने के बाद एक हार्डवेयर दुकान में चोरी का प्रयास कर रहे एक युवक को पुलिस ने पकड़ लिया। बुधवार रात को पश्चिम बंगाल के हुगली जिले के कामारपुकुर निवासी रोनित सिंह अपने साथी के साथ बरमसिया बाजार पहुंचा था। पहले एक गुमटी का ताला तोड़कर उसमें रखे रुपए चोरी किए। इसके बाद एक हार्डवेयर दुकान में चोरी करने की नीयत से घुसे ही थे कि इसी दौरान रात्रि गश्ती कर रही बरमसिया पुलिस वहां पहुंच गई। पुलिस को देखते ही आरोपी भागने लगे। लेकिन पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए रोनित सिंह को पकड़ लिया, जबकि उसका अन्य साथी भागने में सफल रहा। पुलिस ने गिरफ्तार आरोपी के पास से गुमटी से चोरी किए गए रुपए भी बरामद किए हैं। पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है। वहीं फरार दूसरे आरोपी की तलाश की जा रही है।



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top