भारतन्यूज़ – टॉप हेडर
News Menu Bar

जिला कौशल प्रतियोगिता में नरसिंहगढ़ स्कूल को हेल्थकेयर में मिला तीसरा स्थान




धालभूमगढ़ | धालभूमगढ़ के प्लस टू उच्च विद्यालय नरसिंहगढ़ के विद्यार्थियों ने जिला स्तरीय कौशल प्रतियोगिता में हेल्थकेयर ट्रेड में उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। विद्यालय को जिले में तृतीय स्थान मिला। इस सफलता में छात्र-छात्रा बिनोदनी महतो और श्रेयांश सिंह सोलंकी का योगदान रहा। दोनों ने सूझबूझ, कौशल, लगन से यह उपलब्धि हासिल की। उपलब्धि से परिवार और विद्यालय में खुशी है। कार्यक्रम में जिला शिक्षा पदाधिकारी निशु कुमारी, जिला शिक्षा अधीक्षक जुही रानी, निखिल मंडल मौजूद थे। विद्यालय के प्राचार्य और शिक्षकों ने हर्ष जताया। शिक्षकों ने इसे विद्यार्थियों की मेहनत, मार्गदर्शन का परिणाम बताया। दोनों विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की गई।



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top