![]()
भास्कर न्यूज | धालभूमगढ़ भारत सरकार के वित्त मंत्रालय के वित्तीय सेवा विभाग के दिशा-निर्देशों के तहत धालभूमगढ़ प्रखंड के नूतनगढ़ पंचायत भवन में वित्तीय समावेशन संतृप्ति अभियान के तहत विशेष शिविर लगा। शिविर में एलडीएम संजीव कुमार चौधरी मौजूद रहे। उनकी मौजूदगी में ग्रामीणों को कई कल्याणकारी वित्तीय योजनाओं से जोड़ा गया। शिविर में केंद्र सरकार की सामाजिक सुरक्षा योजनाओं प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना, प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना, अटल पेंशन योजना के तहत नए नामांकन हुए। बैंकिंग काम आसान करने के लिए बैंक खातों की केवाईसी हुई। डायरेक्ट बेनीफिट ट्रांसफर सीडिंग का काम हुआ। बैंक खातों में नॉमिनी जोड़ने की प्रक्रिया भी कराई गई। मकसद रहा कि छोटे कामों के लिए ग्रामीणों को बार-बार बैंक न जाना पड़े। मौके पर मुखिया पायो हेम्ब्रम, बैंक ऑफ इंडिया सारंगोशोल के शाखा प्रबंधक सुबोध कांत, साख फाउंडेशन की सीएफ ट्रेनर अनुराधा दास, बैंक प्रतिनिधि संजय कर्मकार, पंकज महतो, बैंक ऑफ इंडिया के बीसी मौजूद रहे। शिविर में नूतनगढ़ पंचायत और आसपास के गांवों के बड़ी संख्या में ग्रामीण पहुंचे। बैंक प्रतिनिधियों ने डिजिटल बैंकिंग की सुरक्षा, समय पर बीमा प्रीमियम भुगतान के फायदे, सरकारी योजनाओं की जानकारी दी।
Source link