बोकारो | शुक्रवार को बोकारो रेलवे स्टेशन के एन केबिन के पास करीब 30 वर्षीय अज्ञात युवक का क्षत-विक्षत शव बरामद किया गया है। शव मिलने की सूचना से इलाके में सनसनी फैल गई। घटनास्थल पर लोगों की भीड़ जुट गई। मृतक की पहचान नहीं हो सकी है। घटना की जानकारी मिलने पर रेल पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आवश्यक कानूनी प्रक्रिया शुरू की। युवक की मौत किन परिस्थितियों में हुई, इसका पता नहीं चल पाया है। बालीडीह ओपी पुलिस मामले की जांच कर रही है।
Source link