बोकारो | चास मु. थाना क्षेत्र के कुशमा गांव स्थित तालाब में वहीं के मिथिलेश कुमार राय (14) का शव शुक्रवार को बरामद किया गया। ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवाया और परिजनों को सौंप दिया। इस संबंध में पुलिस ने यूडी केस दर्ज की है। पूछताछ के दौरान परिजनों ने पुलिस को बताया कि वह मानसिक रूप से विक्षिप्त था। बीते बुधवार की शाम को वह घर से निकला था, लेकिन देर रात तक घर लौटकर नहीं आया। दो दिन बाद उसका शव मिला।
Source link