भारतन्यूज़ – टॉप हेडर
News Menu Bar

Sukanya Account : क्या एक बेटी के लिए मम्मी और पापा अलग-अलग...


Last Updated:

Sukanya Account : अगर आपने भी सुकन्या समृद्धि योजना के तहत अपनी बेटी का खाता खुलवाया होगा तो यह बात पता होगी कि एक बेटी के नाम पर एक ही खाता खुलवाया जा सकता है. योजना के नियमों में साफ कहा गया है कि भले ही माता या पिता अलग -अलग अभिवावक है, फिर भी एक बेटी के नाम पर एक ही खाता खुलवाया जा सकेगा.

क्या एक बेटी के लिए मम्मी और पापा अलग-अलग सुकन्या खाता खोल सकते हैं? Zoom

सुकन्या योजना के तहत एक बेटी के नाम पर एक ही खाता खोल सकते हैं.

नई दिल्ली. बेटियों के लिए पैसे जुटाने और बनाने का आज सबसे पसंदीदा विकल्प सुकन्या समृद्धि योजना है. अभी तक करोड़ों लोग अपनी बेटियों के नाम पर इसका अकाउंट खुलवा चुके हैं और उसमें लगातार निवेश कर रहे हैं. इस अकाउंट को लेकर कुछ नियम भी बनाए हैं. लेकिन, एक सवाल अक्सर लोगों के मन में आता है कि क्या माता और पिता दोनों अपनी बेटी के लिए अलग-अलग खाते खुलवा सकते हैं या नहीं.

दरअसल, सुकन्या अकाउंट के नियमों में साफ कहा गया है कि एक बेटी के नाम पर सिर्फ एक ही खाता खुलवाया जा सकता है. इसका मतलब है कि मम्मी और पापा अलग-अलग खाता नहीं खुलवा सकते हैं. अगर दोनों अलग-अलग अभिवावक हैं तो भी कानून के तहत सिर्फ एक ही खाता खुलवाया जा सकता है. सुकन्या अकाउंट स्कीम 2019 के नियम 3 में साफ कहा गया है कि एक बेटी के नाम पर सिर्फ एक ही खाता खुलवाया जा सकता है. चाहे माता अपने नाम से खुलवाएं या फिर पिता के तौर पर खुलवाया जाए.

पैसे दोनों लोग जमा कर सकते हैं
सुकन्या योजना के तहत यह नियम बनाया गया है कि भले ही बेटी के नाम पर माता और पिता में से एक लोग खाता खोल सकते हैं, लेकिन खाते में पैसे दोनों ही लोग डाल सकते हैं. मतलब कि अगर मां ने बेटी के खाते में 50 हजार डाले हैं तो पिता भी इतना ही पैसा खाते में डाल सकता है. हालांकि, इस बात का ख्याल रखना होगा कि एक वित्तवर्ष में माता-पिता दोनों मिलकर 1.50 लाख रुपये ही खाते में जमा कर सकते हैं. यह योजना का नियम है कि एक वित्तवर्ष में सिर्फ 1.5 लाख रुपये ही खाते में जमा किए जा सकते हैं.

जुड़वां बेटियों के लिए अलग नियम
सुकन्या योजना के तहत जुड़वां बेटियों के लिए अलग कानून है. इसमें दोनों बेटियों के नाम पर अलग-अलग खाते खुलवाए जा सकते हैं. इतना ही नहीं, अगर एक बेटी पहले पैदा हुई और दूसरी बार में जुड़वां बेटियां पैदा होती हैं तो तीनों के नाम पर सुकन्या खाते खोले जा सकते हैं. हालांकि, इसके लिए जन्म प्रमाण-पत्र और अभिवावकों को हलफनामा भी देना होगा.

अगर दो खाते खुल जाएं तो क्या होगा
मान लीजिए कि अगर माता या पिता दोनों लोग बेटी के नाम पर अलग-अलग सुकन्या खाता खुलवा देते हैं तो क्या होगा. ऐसे मामले में बेहतर होगा खुद ही बैंक को सूचना देकर एक खाता बंद करवा दिया जाए, क्योंकि योजना का लाभ सिर्फ एक ही खाते पर मिलेगा और दूसरे खाते पर ब्याज नहीं दिया जाएगा. सुकन्या खाते पर अभी 8.2 फीसदी का सालाना ब्याज दिया जा रहा है.

About the Author

Pramod Kumar Tiwari

प्रमोद कुमार तिवारी को शेयर बाजार, इन्‍वेस्‍टमेंट टिप्‍स, टैक्‍स और पर्सनल फाइनेंस कवर करना पसंद है. जटिल विषयों को बड़ी सहजता से समझाते हैं. अखबारों में पर्सनल फाइनेंस पर दर्जनों कॉलम भी लिख चुके हैं. पत्रकारि…

और पढ़ें



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top