![]()
बोकारो | बोकारो जनरल अस्पताल में तंबाकू मुक्त युवा अभियान 4.0 कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसके तहत तंबाकू के दुष्प्रभावों के प्रति जागरुकता फैलाने के लिए रैली, शपथ ग्रहण समारोह और हस्ताक्षर अभियान का आयोजन किया गया। शुरुआत रैली को अधिशासी निदेशक डॉ. बीबी करुणामय ने हरी झंडी दिखाकर की। बतौर मुख्य अतिथि डॉ. करुणामय ने कहा कि धूम्रपान या धुआं रहित तंबाकू का हर रूप सेहत के लिए घातक है। इसके सेवन से टीबी का खतरा बढ़ जाता है। उन्होंने जानकारी दी कि बीजीएच के ओपीडी नंबर 9 में तंबाकू छोड़ने के इच्छुक लोगों के लिए विशेष परामर्श और सहायता केंद्र उपलब्ध है। विशिष्ट अतिथि अपर मुख्य चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. आरके गौतम ने बताया कि तंबाकू में निकोटीन, टार, कार्बन मोनोऑक्साइड, बेंजीन, आर्सेनिक और अमोनिया जैसे जहरीले रसायन होते हैं, जो हृदय, फेफड़ों और अन्य अंगों को गंभीर क्षति पहुंचाते हैं। कार्यक्रम में जिला परामर्शी मो. असलम, डॉ. संतोष, डॉ. तृप्ति, डॉ. दीपक, डॉ. अनिल, डॉ. इंद्रनील, डॉ. अमरेंद्र, डॉ. प्रियंका, सिस्टर नीलिमा, सिस्टर ज्योति, छोटेलाल दास, दिनेश कुमार आदि थे।
Source link