भारतन्यूज़ – टॉप हेडर
News Menu Bar

ईवीएम-वीवीपैट वेयरहाउस का निरीक्षण




लोहरदगा | उपायुक्त-सह-जिला निर्वाचन पदाधिकारी संदीप कुमार मीना ने शुक्रवार को ईवीएम-वीवीपैट वेयरहाउस का मासिक निरीक्षण किया। निरीक्षण के क्रम में उपायुक्त ने ईवीएम-वीवीपैट वेयरहाउस का भौतिक अवलोकन किया। उन्होंने सुरक्षा संबंधी विभिन्न व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उन्होंने वेयरहाउस में स्थापित सीसीटीवी कैमरों की कार्यशील स्थिति की जानकारी ली। उन्होंने अग्निशमन उपकरणों की उपलब्धता की भी जांच की। उन्होंने डबल लॉक सिस्टम तथा सुरक्षा कर्मियों की तैनाती की जानकारी प्राप्त की। साथ ही, उन्होंने वेयरहाउस के प्रवेश एवं निकासी पंजी का भी निरीक्षण किया। उन्होंने उप निर्वाचन पदाधिकारी संजय कुमार को आवश्यक निर्देश दिए। मौके पर अनुमंडल पदाधिकारी अमित कुमार, विभिन्न राजनीतिक दलों के प्रतिनिधि, निर्वाचन कार्यालय के कर्मी उपस्थित थे।



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top