भारतन्यूज़ – टॉप हेडर
News Menu Bar

लॉरेंस कैसे फ‍िरौती की रकम को भारत से करता है रूट, क्‍या...


Last Updated:

फिरौती और क्रिमिनट एक्टिविटी के जरिए वसूली गई रकम को लॉरेंस बिश्‍नोई किस तरह भारत से रूट करता है. साथ ही, गैंग के इशारे पर भारत में आपराधिक वारदात को अंजाम देने वालों को किस तरह पेमेंट करता है, इसको लेकर जांच एजेंसियों ने बड़ा खुलाया किया है. जांच में क्रिप्‍टो करेसी और USDT-BINANCE का खेल भी सामने आया है.

लॉरेंस फ‍िरौती की रकम को कैसे करता है रूट, क्‍या है USDT-BINANCE का खेल? जानेंZoom

जांच एजेंसियों ने लॉरेंस बिश्‍नोई के फाइनेंसियल रूट को लेकर बड़ा खुलासा किया है. (एआई इमेज)

Lawrence Bishnoi Financial Trail: लॉरेंस बिश्‍नोई गैंग की आपराधिक गतिविधियों को लेकर एक बड़ा खुलासा हुा है. जांच में यह सामने आया है कि गैंग अब अपनी कमाई और रुपयों के लेन-देन के लिए क्रिप्‍टो करेंसी का इस्‍तेमाल कर रहा है. गैंग को फिरौती और दूसरी क्रिमिनल एक्टिविटी के जरिए जो रकम मिलती है, उसे सीधे इस्‍तेमाल करने के बजाय कई स्‍तरों पर ट्रांसफर किया जाता है. ऐसा करने का मकसद जांच एजेंसियों की नजर से बचना है. गैंग नहीं चाहता है कि जांच एजेंसियों को उनके रुपयों के सोर्स का पता चले और इस्‍तेमाल का पता लगाने में मुश्किल हो.

जांच में यह बात भी सामने आई है कि गैंग की मनी ट्रेल को चलाने के लिए हवाला के साथ क्रिप्‍टो करेंसी का भी इस्‍तेमाल किया जा रहा है. भारत में फिरौती के जरिए वसूली गई रकम पहले हवाला नेटवर्क के जरिए विदेश भेजा जाता है. इसके बाद, यह रुपया विदेश में बैठे लॉरेंस बिश्‍नोई की क्राइम कंपनी से जुड़े गुर्गों तक पहुंचाता है. विदेश में बैठे गैंग इस रकम को डिजिटल करेंसी (यूएसडीटी) के जरिए भारत में मौजूद अपने गुर्गों तक पहुंचाते हैं. इस तरह विदेश में मौजूदा रुपया दोबारा भारत में भारतीय रुपए के रूप में गैंग के पास पहुंच जाता है.

क्‍यूआर कोड के जरिए भारत में पहुंचता है पैसा
मामले की जांच के दौरान, जांच एजेंसियों को इस पूरे नेटवर्क का बड़ा तरीका भी पता चला है. भारत में मौजूद गैंग के गुर्गु, लॉजिस्टिक सपोर्ट देने वाले लोग और हैंडलर्स को पेमेंट करने के लिए किसी शॉप का क्‍यूआर कोड मंगवाते हैं. इसके बाद इन क्‍यूआर कोड के जरिए पेमेंट किया जाता है. इसके अलावा, इस पूरे प्रॉसेस में बिनांस (BINANCE) जैसे क्रिप्टोकरेंसी ट्रेडिंग प्लेटफॉर्म का भी इस्तेमाल करता है. यूएसडीटी के जरिए भी विदेश से आने वाली रकम को क्रिप्टो के माध्यम से ट्रांसफर किया जाता है. इस तरह, विदेश से भारत में मौजूद नेटवर्क तक रुपए के रूप में पहुंचाया जाता है.

क्यों चुना गया यूएसडीटी और बिनांस का रास्ता?
जांच एजेंसियों के लिए इस पूरे नेटवर्क को समझना इतना आसान नहीं है. दरअसल, इसमें पारंपरिक बैंकिंग सिस्‍टम के बजाय क्रिप्‍टो करेंसी और डिजिटल ट्रांजेक्‍शन का इस्‍तेमाल हो रहा है. जांच में सामने आया कि इस नेटवर्क में बिनांस का इस्‍तेमाल इसलिए भी करते थे, क्‍योंकि इस प्लेटफॉर्म से जुड़ा डेटा और ट्रांजेक्‍शन संबंधी जानकारी हासिल करने के लिए एजेंसियों को इंटरनेशनल प्रॉसेस से गुजरना पड़ता है. ऐसे में जांच एजेंसियों के लिए रुपयों के ट्रेल को जोड़ना मुश्किल हो जाता है.

About the Author



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top