भारतन्यूज़ – टॉप हेडर
News Menu Bar

अंबार्डी सफारी पार्क में बाइक सवार के पीछे पड़ा शेर, तीन वन...


होमताजा खबरदेश

बाइक सवार के पीछे पड़ा शेर, वन कर्मियों पर गिरी गाज, जांच शुरू | Video Viral

Last Updated:

गुजरात के अमरेली स्थित अंबार्डी सफारी पार्क में बाइक से शेर के पीछे जाने का वीडियो वायरल होने के बाद वन विभाग ने तीन आउटसोर्स कर्मचारियों को काम से हटा दिया है. घटना दिवाली के दौरान की बताई जा रही है. घटना के समय शेर अपने तय इलाके से बाहर जा रहा था और स्‍टाफ उसे वापस क्राल की ओर ले जाने की कोशिश कर रहे थे.

बाइक सवार के पीछे पड़ा शेर, वन कर्मियों पर गिरी गाज, जांच शुरू | Video ViralZoom

अंबार्डी सफारी पार्क में बाइक सवार के पीछे शेर पड़ गया.

Ambardi Safari Park News: अमरेली के अंबार्डी सफारी पार्क से एक खौफनाक वीडियो सामने आया है. वीडियो में एक शेर को बाइक सवार के पीछे भागता नजर आ रहा है. वहीं, इस घटना का वीडियो वायरल होने के बाद वन विभाग ने तीन आउटसोर्स स्‍टाफ को काम से हटा दिया गया है. साथ ही, इस मामले की जांच शुरू कर दी गई है.

प्रधान मुख्य वन संरक्षक जयपाल सिंह के अनुसार, शाम के समय वन विभाग का स्‍टाफ शेर को सफारी पार्क में उसके बाड़े की तरफ ले जाने की कोशिश कर रहे थे. आम तौर पर इसके लिए जीप का इस्तेमाल किया जाता है, लेकिन इस बार कुछ स्‍टाफ इस काम के लिए अपनी बाइक का इस्‍तेमाल कर रहे थे.

नोटिस के बाद तीन कर्मचारियों पर कार्रवाई
वन संरक्षक ने बताया कि घटना सामने आने के बाद संबंधित स्‍टाफ को नोटिस जारी किया गया है. इसके साथ, आउटसोर्स किए गए वन विभाग के तीन आउटसोर्स स्‍टाफ को काम से हटा दिया गया है. वहीं, प्रभारी सहायक वन संरक्षक (एसीएफ) मितेश वानिया ने शेर को जानबूझकर परेशान करने के आरोपों से इनकार किया है.

क्राल से बाहर निकल गया था शेर
मितेश वानिया ने बताया कि यह वीडियो दिवाली के दौरान रिकॉर्ड किया गया था. उनके अनुसार, अंबार्डी सफारी पार्क 300 हेक्टेयर से ज्यादा इलाके में फैला हुआ है. यहां हर दिन शाम 5 बजे शेरों को 100 मीटर x 100 मीटर के एक घेरे में खाना खिलाया जाता है. इस घेरे को क्राल कहा जाता है. वानिया ने बताया कि घटना वाले दिन एक शेर को क्राल से भटक कर बाहर आ गया. शेर को क्राल से बाहर आता देख उसे वापस भेजने के लिए वन विभाग का स्‍टाफ मौके पर पहुंच गया. उनका कहना है कि स्‍टाफ का मकसद शेर को परेशान करना नहीं, बल्कि उसे क्रॉल में वापस भेजना था. मामले की जांच की जा रही है.

About the Author



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top