भारतन्यूज़ – टॉप हेडर
News Menu Bar

बच्चों ने ऑनलाइन मनाया बाल दिवस



बोकारो | दी पेन्टिकॉस्टल असेम्बली स्कूल में बाल दिवस के अवसर पर प्री-नर्सरी से कक्षा 12वीं तक के विद्यार्थियों के लिए विशेष ऑनलाइन सभा का आयोजन किया गया। अवकाश के बावजूद डिजिटल मंच पर शिक्षक और सहपाठी एक-दूसरे से जुड़े और स्नेह व उल्लास के साथ बाल दिवस मनाया। शिक्षकों ने बच्चों के सुखमय जीवन, उत्तम स्वास्थ्य और उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए विशेष प्रार्थना की। कार्यक्रम में रोचक एवं प्रेरक प्रस्तुतियों के माध्यम से पंडित जवाहरलाल नेहरू के बालप्रेम और ‘चाचा नेहरू’ के व्यक्तित्व से विद्यार्थियों को परिचित कराया गया। शिक्षकों की ओर से तैयार शुभकामना वीडियो ने आयोजन को खास बनाया। वहीं, स्कैवेंजर हंट गतिविधि में बच्चों ने घरों में उपलब्ध विभिन्न वस्तुओं को खोजकर ऑनलाइन प्रदर्शित किया। इसमें विद्यार्थियों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। प्राचार्या डॉ. करुणा प्रसाद ने बच्चों को बाल दिवस की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि अवकाश में बच्चे भले ही विद्यालय परिसर से दूर हों, लेकिन वे हमेशा विद्यालय परिवार के हृदय में रहते हैं।



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top