Last Updated:
हजारीबाग एसपी अमन कुमार ने मां के छठ व्रत में सहयोग कर अनूठी मिसाल पेश की. वे माथे पर पूजन सामग्री का दौरा लेकर छठ घाट पहुंचे और पारिवारिक संस्कारों का फर्ज निभाया.
हजारीबाग: वर्दी का रुतबा छोड़ मां की भक्ति में बने सेवक, माथे पर दौरा लेकर छठ घाट पहुंचे एसपी अमन कुमार. आईपीएस बेटे ने निभाया संस्कार और समर्पण का फर्ज, मां के छठ व्रत में सहयोग कर पेश की अनूठी मिसाल. लोक आस्था के महापर्व छठ पर हजारीबाग झील स्थित छठ घाट पर श्रद्धा और पारिवारिक संस्कार की अनूठी तस्वीर देखने को मिली। जहां हजारीबाग के पुलिस अधीक्षक अमन कुमार अपनी मां के छठ व्रत में सहयोग करने के लिए खुद माथे पर पूजन सामग्री से भरा दौरा लेकर आवास से घाट पहुंचे। इस दौरान उनकी पत्नी और बच्चे भी साथ रहे। एसपी की यह तस्वीर श्रद्धालुओं के बीच चर्चा का विषय बनी रही। उनकी मां ने अस्ताचलगामी भगवान भास्कर को विधि-विधान से अर्घ्य अर्पित किया। एसपी अमन कुमार ने कहा कि उनके परिवार में छठ का विशेष महत्व है, क्योंकि उनकी मां वर्षों से यह व्रत करती आ रही हैं। उन्होंने झील घाट पर श्रद्धालुओं की भीड़, साफ-सफाई और बेहतर व्यवस्था पर भी प्रसन्नता जताई। एक आईपीएस अधिकारी का मां की आस्था में सहभागी बनना पारिवारिक संस्कार और परंपरा के सम्मान का संदेश देता नजर आया।
About the Author
जी न्यूज, इंडिया डॉट कॉम, लोकमत, इंडिया अहेड, न्यूज बाइट्स के बाद अब न्यूज 18 के हाइपर लोकल सेगमेंट लोकल 18 के लिए काम कर रहा हूं. विभिन्न संस्थानों में सामान्य खबरों के अलावा टेक, ऑटो, हेल्थ और लाइफ स्टाइल बीट…