भारतन्यूज़ – टॉप हेडर
News Menu Bar

उगते सूर्य को अर्घ्य के साथ छठ महापर्व संपन्न:रांची समेत पूरे प्रदेश...




लोक आस्था और सूर्य उपासना का चार दिवसीय महापर्व छठ सोमवार की सुबह उदीयमान भगवान भास्कर को अर्घ्य अर्पित करने के साथ संपन्न हो गया। राजधानी रांची समेत पूरे झारखंड में छठ घाटों पर श्रद्धा और भक्ति का अद्भुत संगम देखने को मिला। सुबह होने से पहले ही व्रती और श्रद्धालु पूजा की सामग्री से सजे सूप और दउरा लेकर नदी, तालाबों और कृत्रिम जलाशयों के किनारे पहुंचने लगे थे। घाटों पर दीपों की रोशनी, छठ गीतों की गूंज और भगवान सूर्य के उदय होने की प्रतीक्षा करते श्रद्धालुओं का उत्साह देखते ही बन रहा था। सूर्य की पहली किरण के साथ ही व्रतियों ने जल में खड़े होकर विधि-विधान और नेम-निष्ठा से अर्घ्य अर्पित किया। इसके साथ ही खरना के बाद शुरू हुआ 36 घंटे का कठिन निर्जला उपवास भी पूरा हो गया। घाटों पर दिखा आस्था और परंपरा का संगम राजधानी रांची के विभिन्न छठ घाटों के अलावा जमशेदपुर, धनबाद, बोकारो, हजारीबाग, गुमला, पलामू, देवघर और अन्य जिलों में भी सुबह से श्रद्धालुओं की भीड़ जुटी रही। व्रती महिलाओं और पुरुषों ने परिवार के सदस्यों के साथ घाट पहुंचकर भगवान सूर्य और छठी मैया की पूजा की। सूप और दउरा में फल, ठेकुआ, नारियल और पारंपरिक प्रसाद सजाकर अर्घ्य दिया गया। इस दौरान घाटों पर छठ गीतों से वातावरण भक्तिमय बना रहा। श्रद्धालुओं ने परिवार की सुख-समृद्धि, संतान की लंबी उम्र, उत्तम स्वास्थ्य और खुशहाली की कामना की। अर्घ्य के बाद व्रतियों ने प्रसाद ग्रहण कर पारण किया। चार दिनों तक चलने वाले इस महापर्व के संपन्न होने के साथ ही घाटों पर जुटे श्रद्धालुओं में उत्साह और संतोष का भाव दिखा। सामूहिकता और सहयोग की मिसाल बना महापर्व छठ पूजा की खासियत सिर्फ कठिन व्रत और सूर्य उपासना तक सीमित नहीं रही, बल्कि इसने सामाजिक एकजुटता और आपसी सहयोग की परंपरा को भी मजबूत किया। जिन घरों में छठ व्रत किया गया, वहां आसपास के लोगों ने पहुंचकर तैयारी से लेकर घाट तक हरसंभव सहयोग किया। गुमला के छठ घाटों पर भी यही सामूहिकता देखने को मिली। लोगों ने कहा कि छठ महापर्व सामूहिकता और आपसी सहयोग का प्रतीक है। इस पर्व में लोग बिना किसी औपचारिकता के व्रत करने वाले परिवारों की मदद के लिए आगे आते हैं। आधुनिकता के दौर में भी छठ के पारंपरिक रीति-रिवाजों और धार्मिक मान्यताओं के प्रति लोगों की आस्था कायम है। यही इस पर्व की सबसे बड़ी विशेषता है। गुमला जैसे आदिवासी बहुल क्षेत्र में भी बढ़ा उत्साह गुमला में छठ महापर्व को लेकर दिखे उत्साह ने इसकी बढ़ती व्यापकता को भी रेखांकित किया। गुमला जैसे आदिवासी बहुल क्षेत्र में भीबड़ी संख्या में लोग छठ में शामिल होते हैं और व्रत करने वाले परिवारों का सहयोग करते हैं। लोगों के अनुसार, अब दूसरे समुदायों के लोगों में भी इस पर्व के प्रति आस्था और विश्वास बढ़ रहा है। दिल्ली, मुंबई से लेकर पटना और झारखंड के छोटे-बड़े शहरों तक घाटों पर उमड़ी भीड़ ने छठ की व्यापक स्वीकार्यता और लोकप्रियता की झलक दिखाई।



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top