भारतन्यूज़ – टॉप हेडर
News Menu Bar

रामगढ़ में स्टंट करने के दौरान हादसा:बेकाबू बाइक ने कार को मारी...




ओवरब्रिज पर बाइक से स्टंट करने के बाद तेज रफ्तार में बरकाकाना की ओर निकले तीन युवकों की बाइक आगे चल रही कार से टकरा गयी। हादसे में बाइक सवार 22 वर्षीय राज भुइया की मौत हो गयी, जबकि 24 वर्षीय विक्की भुइयां गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों रामगढ़ के तेतलिया के रहने वाले हैं। घटना बरकाकाना ओपी क्षेत्र की है। स्थानीय लोगों के अनुसार, तीनों युवक बाइक पर सवार होकर ओवरब्रिज पर स्टंट कर रहे थे। इसके बाद तेज रफ्तार में बरकाकाना की ओर बढ़े। इसी दौरान बाइक अनियंत्रित होकर आगे चल रही कार से पीछे से टकरा गयी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि बाइक सवार युवक सड़क पर गिर पड़े। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गयी और आसपास के लोग जुट गये। जीप से सदर अस्पताल पहुंचाए गए घायल स्थानीय लोगों ने तत्परता दिखाते हुए राज भुइया और विक्की भुइयां को जीप से रामगढ़ सदर अस्पताल पहुंचाया। वहां चिकित्सकों ने राज को मृत घोषित कर दिया। वहीं, गंभीर रूप से घायल विक्की का अस्पताल में इलाज चल रहा है। बाइक पर पीछे बैठा तीसरा युवक भी हादसे में घायल हुआ था। हालांकि, उसे मामूली चोट लगी और वह मौके से चला गया। घटना की सूचना मिलने पर बरकाकाना ओपी पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त बाइक को अपने कब्जे में लेकर थाने पहुंचाया। हादसे में शामिल बाइक का नंबर JH 0 G Q 4248 और कार का नंबर JH 24P 9800 बताया गया है। ओवरब्रिज और रेलवे पुल के पास करते हैं स्टंट स्थानीय लोगों ने बताया कि रामगढ़ में रात आठ बजे के बाद बंजारी मंदिर ओवरब्रिज, रेलवे पुल और कॉलेज के आसपास बाइक सवारों को स्टंट करते देखा जाता है। तेज रफ्तार में बाइक चलाने और सड़क पर करतब दिखाने के कारण इन इलाकों में दुर्घटना की आशंका बनी रहती है। बरकाकाना में हुई इस घटना ने एक बार फिर बाइक सवारों की लापरवाही और सड़क सुरक्षा को लेकर चिंता बढ़ा दी है। स्थानीय लोगों ने ऐसे स्थानों पर पुलिस की निगरानी बढ़ाने और स्टंट करने वालों के खिलाफ कार्रवाई करने की जरूरत जतायी है।



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top