भारतन्यूज़ – टॉप हेडर
News Menu Bar

तिलैया में पकड़ा गया महिला चोर गिरोह:छठ घाटों पर चेन छिनतई की...




छठ घाटों पर महिलाओं की भीड़ में घुसकर सोने की चेन छिनतई की तैयारी कर रहे महिलाओं के एक अंतरराज्यीय गिरोह को तिलैया पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार, गिरोह के सदस्य पहले दुकानों से कपड़े चोरी करते थे और भीड़भाड़ वाले इलाकों में मोबाइल, सोने की चेन व पर्स छीनने की वारदात को अंजाम देते थे। छठ महापर्व के दौरान चेन छिनतई की आशंका को देखते हुए पुलिस पहले से सतर्क थी। एसपी कुमार शिवाशीष के निर्देश पर विभिन्न इलाकों में जांच अभियान चलाया जा रहा था। इसी दौरान रविवार दोपहर तिलैया थाना क्षेत्र के वीर कुंवर सिंह चौक के पास पुलिस की नजर महिलाओं के एक समूह पर पड़ी। सभी महिलाएं वहां चाट-फुचका खा रही थीं। पुलिस को उनकी गतिविधियां संदिग्ध लगीं। इसके बाद जवानों ने उनसे पूछताछ की। संतोषजनक जवाब नहीं मिलने पर सभी को थाने लाया गया। पूछताछ के दौरान झंडा चौक की दुकानों से कपड़े चोरी करने की घटना में उनकी संलिप्तता सामने आयी। झंडा चौक की दुकानों से कपड़े चोरी करने की बात कबूली तिलैया थाना प्रभारी विनय कुमार ने बताया कि कुछ दिन पहले झंडा चौक स्थित दुकानों से महिलाओं के एक समूह द्वारा कपड़े चोरी करने की शिकायत मिली थी। घटना के बाद सभी महिलाएं वहां से निकल गयी थीं। पुलिस उनकी तलाश कर रही थी। छठ पूजा को लेकर चलाये जा रहे जांच अभियान के दौरान रविवार को वीर कुंवर सिंह चौक के पास यह समूह पकड़ में आया। पुलिस के मुताबिक, पूछताछ में महिलाओं ने झंडा चौक की दुकानों से कपड़े चोरी करने की बात स्वीकार की। इसके अलावा गिरोह की महिलाएं छठ घाटों पर भीड़ का फायदा उठाकर चेन छिनतई की तैयारी में थीं। पुलिस की सतर्कता से कथित तौर पर इस वारदात को अंजाम देने से पहले ही गिरोह पकड़ लिया गया। थाना प्रभारी के अनुसार, गिरोह के सदस्य दुकानों और सार्वजनिक स्थानों पर भीड़ का फायदा उठाकर चोरी और छिनतई की घटनाओं को अंजाम देते थे। दुर्गापूजा में भी चेन छिनतई के आरोप में पकड़े गये थे सदस्य पुलिस के अनुसार, करीब एक वर्ष पहले दुर्गापूजा के दौरान भी इसी गिरोह की कुछ महिलाओं को तिलैया थाना क्षेत्र के गुमो में चेन छिनतई की घटना के बाद पकड़ा गया था। उस समय पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा था। अब छठ पूजा के दौरान गिरोह के दोबारा सक्रिय होने की जानकारी सामने आयी है। पुलिस ने सभी गिरफ्तार महिलाओं के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज कर उन्हें न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है। पुलिस की इस कार्रवाई से छठ घाटों पर संभावित चेन छिनतई की घटनाओं को रोकने में मदद मिली।



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top